शरारती तत्वों ने ट्रैक्टर में लगायी आग, जलकर खाक

Updated:
विज्ञापन
शरारती तत्वों ने ट्रैक्टर में लगायी आग, जलकर खाक

SASARAM NEWS.प्रखंड क्षेत्र के चंद्राकैथी गांव में शनिवार की रात करीब 10:30 बजे शरारती तत्वों ने हाइस्कूल के समीप खड़े एक ट्रैक्टर में आग लगा दी. बताया जाता है कि पहले पास में रखे पुआल के गाज में आग लगायी गयी

विज्ञापन

चेनारी.

प्रखंड क्षेत्र के चंद्राकैथी गांव में शनिवार की रात करीब 10:30 बजे शरारती तत्वों ने हाइस्कूल के समीप खड़े एक ट्रैक्टर में आग लगा दी. बताया जाता है कि पहले पास में रखे पुआल के गाज में आग लगायी गयी, जिसके बाद ट्रैक्टर को भी आग के हवाले कर दिया गया. धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के घरों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे. हालांकि, आग तेजी से फैलकर विकराल रूप ले चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. दमकलकर्मियों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रैक्टर का आधे से अधिक हिस्सा जलकर नष्ट हो चुका था. ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के आसपास कई घर और खेत हैं, जहां पुआल रखा हुआ था. समय पर दमकल पहुंचने से एक बड़ी घटना टल गयी, अन्यथा आग आसपास के क्षेत्रों में भी फैल सकती थी. इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल और अग्निशमन दल को मौके पर भेजा गया था. फिलहाल ट्रैक्टर किसका है और आग किन कारणों से लगी, इसकी जांच की जा रही है. घटना के संबंध में अब तक किसी ग्रामीण ने आवेदन नहीं दिया है.

विज्ञापन
विकास कुमार

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन