पुत्र नहीं होने पर विवाहिता की हत्या कर शव को जलाया, आठ पर प्राथमिकी

Published by : ANURAG SHARAN Updated At : 04 Apr 2026 4:45 PM

विज्ञापन

SASARAM NEWS.क्षेत्र के औदानी बिगहा गांव के भुइयां टोला में पुत्र न होने की वजह से विवाहिता की हत्या कर शव जलाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. मृतका के पिता धरमु भुइयां के बयान पर आठ लोगों को हत्या कर शव जलाने के मामले में आरोपित बनाया गया है.

विज्ञापन

काराकाट थाना क्षेत्र के औदानी बिगहा गांव के भुइयां टोला का मामला प्रतिनिधि, काराकाट क्षेत्र के औदानी बिगहा गांव के भुइयां टोला में पुत्र न होने की वजह से विवाहिता की हत्या कर शव जलाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. मृतका के पिता धरमु भुइयां के बयान पर आठ लोगों को हत्या कर शव जलाने के मामले में आरोपित बनाया गया है. पुलिस ने दर्ज बयान के आधार पर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. धरमु भुइयां, राजपुर थाना क्षेत्र के राजनडीह बलिगांव निवासी, ने बताया कि वर्ष 2021 में उन्होंने अपनी बेटी कलिंदा की शादी काराकाट थाना क्षेत्र के औदानी बिगहा गांव के भुइयां टोला निवासी पिंटू भुइयां के साथ की थी. उनके अनुसार बेटी को पुत्र न होने की वजह से मारपीट की जाती थी और इस संबंध में उन्हें अक्सर जानकारी मिलती रहती थी.उन्होंने बताया कि 3 अप्रैल 2026, शुक्रवार की रात, दामाद पिंटू भुइयां ने फोन कर बेटी की तबियत खराब होने की सूचना दी. शनिवार सुबह जब वह बेटी के घर पहुंचे, तो पता चला कि उनकी बेटी की हत्या कर शव जला दिया गया है. पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर पिंटू भुइयां, कमलेश भुइयां, लालती देवी सहित आठ लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है. हत्या के मामले में पिंटू भुइयां और लालती देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन