रोहतास: जमीन विवाद में चलीं गोलियां, डोरियाव गांव में फायरिंग की सूचना से मची अफरातफरी, चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
फोटो-घटनास्थल पर जांच करती पुलिस | Prabhat Khabar Network

फोटो-घटनास्थल पर जांच करती पुलिस | Prabhat Khabar Network

रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग की घटना से गांव में दहशत फैल गई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Rohtas News : रोहतास जिला के शिवसागर थाना क्षेत्र के डोरियाव गांव में रविवार को जमीन विवाद ने अचानक तनावपूर्ण माहौल पैदा कर दिया. दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान कई राउंड फायरिंग होने की सूचना फैलते ही गांव में अफरातफरी मच गई. सूचना मिलते ही शिवसागर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए जांच शुरू कर दी. घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

तीन दिनों से चल रहा था जमीन का विवाद जानकारी के अनुसार, डोरियाव गांव निवासी ओमप्रकाश तिवारी और बराव गांव निवासी रामप्रसाद सिंह के बीच जमीन को लेकर पिछले तीन दिनों से विवाद चल रहा था. रविवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी देखते ही देखते उग्र विवाद में बदल गई. इसी दौरान फायरिंग की सूचना फैलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई.

पुलिस पहुंची तो शांत हुआ माहौल घटना की सूचना मिलते ही शिवसागर थाना पुलिस तत्काल गांव पहुंची. पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ कर जानकारी जुटाई.

दोनों पक्षों से चार लोग गिरफ्तार कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों में रामप्रसाद सिंह, रामेश्वर कुमार, ओमप्रकाश तिवारी और राकेश कुमार मिश्रा शामिल हैं.

एक-दूसरे पर लगा रहे फायरिंग का आरोप थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगा रहे हैं. मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन