जदूय ने बीएलए – 02 गठन अभियान की समीक्षा की

Updated:
विज्ञापन
जदूय ने बीएलए – 02 गठन अभियान की समीक्षा की

SASARAM NEWS.आगामी चुनावों को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अब बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुट गयी है. इसी क्रम में काराकाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिक्रमगंज के अरुण मार्केट परिसर में बुधवार को संगठनात्मक बैठक की गई, जिसमें बीएलए – 02 गठन अभियान की समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

काराकाट में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने में जुटी जदय

प्रतिनिधि, बिक्रमगंज.

आगामी चुनावों को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अब बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुट गयी है. इसी क्रम में काराकाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिक्रमगंज के अरुण मार्केट परिसर में बुधवार को संगठनात्मक बैठक की गई, जिसमें बीएलए – 02 गठन अभियान की समीक्षा की गयी. बैठक की अध्यक्षता जदयू बिहार राज्य परिषद की सदस्य व तरारी विधानसभा प्रभारी अरुणा सिंह ने की. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि काराकाट विधानसभा क्षेत्र की सभी 350 बूथों पर जल्द से जल्द बीएलए-2 की नियुक्ति पूरी की जाए, ताकि संगठन की जड़ें और मजबूत हो सकें. बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर काराकाट विधानसभा प्रभारी हृदय नारायण खरवार उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि संगठन को केवल कागजों में नहीं, जमीन पर उतारने की जरूरत है. इस मौके पर बिक्रमगंज प्रखंड अध्यक्ष संजय वर्मा, संझौली प्रखंड अध्यक्ष राजेश पटेल, काराकाट प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष सिंह, बिक्रमगंज नगर अध्यक्ष इरशाद खान, गोडारी नगर अध्यक्ष रमाशंकर सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे. बैठक के बाद जदयू के पदाधिकारियों ने सुगी बाल, अधौरा, मुंजी, जमुआ और गोडारी समेत कई गांवों का दौरा किया और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत कर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन