Sasaram News : शिविर से पहले कर लें सर्वे, ताकि लाभुकों को दिया जा सके लाभ

Updated:
विज्ञापन
Sasaram News : शिविर से पहले कर लें सर्वे, ताकि लाभुकों को दिया जा सके लाभ

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने विशेष विकास शिविर को लेकर की बैठक

विज्ञापन

डेहरी नगर. प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार ने प्रखंड के विभिन्न पंचायत में एससी/एसटी टोलों में लगने वाले विशेष विकास शिविर को लेकर प्रखंड क्षेत्र के पदाधिकारी और कर्मियों के साथ बैठक की़ बैठक में कर्मियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि शिविर लगने से पहले उक्त क्षेत्र में अपने-अपने विभाग से संबंधित सर्वे कर लें. ताकि, पता चल सके की किसे लाभ किस योजना का मिल रहा है. जिनको नहीं मिल रहा है, उनको जल्द से जल्द लाभ दिलाया जा सके. कहा कि पंचायत में आगामी तिथिवार लगने वाले विशेष विकास शिविर के दौरान भी आवेदन लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि विशेष विकास शिविर को लेकर प्राथमिकता से कार्य करें. कोताही ही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, मनरेगा, कृषि, सहकारिता, विद्युत विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, पीएचइडी आदि विभागों के पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन