मतदाताओं का दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
मतदाताओं का दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश

बीएलओ की बैठक मंगलवार को मुख्यालय स्थित प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में बीडीओ रवि राज के नेतृत्व में हुई

विज्ञापन

राजपुर. क्षेत्र अंतर्गत मतदाता सूची तैयार करने के लिए प्रतिनियुक्त बीएलओ की बैठक मंगलवार को मुख्यालय स्थित प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में बीडीओ रवि राज के नेतृत्व में हुई. इस दौरान मतदाता सूची के लिए आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करने को लेकर चर्चा की गयी. बीडीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने बताया मुख्य एजेंडा मतदाता दस्तावेजों को ससमय और सही तरीके से ऑनलाइन अपलोड करने की प्रक्रिया पर चर्चा की गयी. चालीस प्रतिशत मतदाताओं के आवश्यक दस्तावेज सफलतापूर्वक निर्वाचन के ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका हैं. यह चुनाव तैयारियों की दिशा में सकारात्मक है. सभी बीएलओ को निर्देशित किया गया कि शेष सभी मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज जल्द से जल्द प्राप्त कर करें. जिन मतदाताओं का नाम अथवा उनके परिवार के सदस्य का नाम वर्ष 2003 से पहले के मतदाता सूची में अंकित है. उनके लिए पूर्व का मतदाता सूची ही आवश्यक दस्तावेज है. प्रारंभिक चरण में अपलोड का कार्य बेहतर रहा है. सभी बीएलओ को निर्देशित करते हुए कहा कि शेष मतदाताओं के दस्तावेजों को डोर टू डोर मतदाताओं के घर जाकर शीघ्र और त्रुटिरहित ढंग से अपलोड करने के कार्य करें. मौके पर सभी बीएलओ मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन