शेरशाह कॉलेज में आयोजित इंटरनेशनल सेमिनार में प्रो डॉ अनिल सम्मानित.

Updated:
विज्ञापन
शेरशाह कॉलेज में आयोजित इंटरनेशनल सेमिनार में प्रो डॉ अनिल सम्मानित.

पूर्व प्रो वीसी प्रो डॉ जंग बहादुर पांडेय ने प्रतीक चिन्ह देकर सराहा.

विज्ञापन

उत्कृष्ट पेपर प्रेजेंटेशन और शैक्षणिक योगदान के लिए मिला सम्मान

फोटो-2- डॉ अनिल को सम्मानित कतरे पूर्व प्रो वीसी डॉ जंग बहादुर पांडेय.

सासाराम कार्यालय.

शहर के शेरशाह कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय मल्टीडिसीप्लिनरी इंटरनेशनल सेमिनार में तिलौथू के राधा शांता कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ अनिल कुमार सिंह को सम्मानित किया गया. उन्हें यह सम्मान गौतम बुद्ध नैतिक शिक्षा मिशन, रांची (झारखंड) की ओर से उत्कृष्ट पेपर प्रेजेंटेशन, अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में आलेख प्रकाशन और शैक्षणिक कार्यों में विशेष योगदान के लिए दिया गया. 31 मार्च को शेरशाह कॉलेज के सेमिनार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रो वीसी सह हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो डॉ जंग बहादुर पांडेय ने उन्हें शॉल, प्रतीक चिह्न व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया. इस अवसर पर शेरशाह कॉलेज के प्राचार्य प्रो डॉ महेंद्र नाथ पांडेय, डेहरी-डालमियानगर महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार और रोहतास महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह मौजूद थे. इनके साथ ही एसपी जैन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो डॉ गुरु चरण सिंह, एनएन कॉलेज शाहमल देव खैरा की प्राचार्य डॉ शशिकला, पूर्व डीन प्रो डॉ शिवप्रशन्न सिंह यादव, झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी के कोऑर्डिनेटर डॉ केके मिश्रा व प्रो डॉ संजय कुमार आदि की गरिमामयी मौजूदगी रही.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन