पूर्व विधायक ने दिया चेक, तो नहीं कटी बिजली

Updated:
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने दिया चेक, तो नहीं कटी बिजली

Sasaram news. बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर बिजली विच्छेद करने को लेकर शनिवार को बिजली अधिकारी मजिस्ट्रेट व पुलिस बल के साथ पूर्व विधायक प्रदीप कुमार जोशी के घर पहुंचे.

विज्ञापन

फोटो-25- चेक लेते सहायक विद्युत अभियंता. प्रतिनिधि, डेहरी नगर बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर बिजली विच्छेद करने को लेकर शनिवार को बिजली अधिकारी मजिस्ट्रेट व पुलिस बल के साथ पूर्व विधायक प्रदीप कुमार जोशी के घर पहुंचे. विधायक ने चेक के माध्यम से बिजली अधिकारियों को बकाया राशि 1,90,829 रुपये का भुगतान किया. इस पर विभाग ने बिजली कनेक्शन नहीं काटा. इस दौरान बिजली विभाग की तरफ से सब डिविजन वन के सहायक विद्युत अभियंता के रवि कुमार, प्रोजेक्ट के सहायक विद्युत अभियंता दीपक कुमार, विद्युत कर्मी, मजिस्ट्रेट के रूप में सीओ संजय कुमार महतो, आरओ तौकिर अहमद, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल शामिल थे. हालाकि, पूर्व विधायक बिजली अधिकारियों को लाइन काटने से पहले नोटिस देने का हवाला देते रहे. इधर, सब डिविजन वन के सहायक विद्युत अभियंता रवि कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश प्राप्त होने बाद चेक लिया गया. बीते दिनों 28 मार्च को टाउन विद्युत प्रशाखा के जेइ प्रमोद कुमार बकाया बिजली भुगतान को लेकर पूर्व विधायक के घर पहुंचे थे. उस समय जेइ ने पूर्व विधायक पर गाली-गलौज व मारपीट का आरोप लगाया था. इसमें जेइ ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन