चलती कार में लगी आग, जलकर खाक
Author Vikash Kumar
Updated:
विज्ञापन

SASARAM NEWS. सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चितौली हाइस्कूल के समीप रविवार की अहले सुबह करीब 3:30 बजे एक चलती कार में आग लग गयी, जिससे कार पूरी तरह जलकर खाक हो गयी.
विज्ञापन
सासाराम ग्रामीण.
सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चितौली हाइस्कूल के समीप रविवार की अहले सुबह करीब 3:30 बजे एक चलती कार में आग लग गयी, जिससे कार पूरी तरह जलकर खाक हो गयी. हालांकि, कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गये.सहायक थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि शहर के गौरक्षणी मुहल्ला निवासी स्व.राज किशोर मिश्रा के पुत्र राजेश मिश्रा करगहर थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव से सासाराम लौट रहे थे. इसी दौरान चितौली हाइस्कूल के समीप उनकी आइ-20 कार (रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 65 एफयू 3248) की गति धीमी हुई और इंजन बंद हो गया, जिसके बाद अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और कार पूरी तरह जल गयी. हालांकि, चालक समेत सभी सवार समय रहते बाहर निकल गये, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ.पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










