दहेज के दबाव में विवाहिता फंदा लगा की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
दहेज के दबाव में विवाहिता फंदा लगा की आत्महत्या

दिनारा थाना क्षेत्र के भैंसड़ा गांव की घटना

विज्ञापन

दिनारा़ थाना क्षेत्र के भैंसड़ा गांव में एक विवाहिता ने दहेज के दबाव में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली़ घटना के खिलाफ मृतिका की मां के बयान पर दिनारा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है़ मृतिका भैंसड़ा निवासी विक्की चौधरी की पत्नी पूनम देवी बतायी जाती है. वर्ष 2023 में भोजपुर जिले के कोकिला गांव में हरेंद्र चौधरी के पुत्री से शादी हुई थी. दिनारा थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि मृतिका की मां संगीता देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उक्त आवेदन के आलोक में कहा गया है कि दहेज की मांग कर मेरी पुत्री के साथ हमेशा मारपीट की जाती थी. और अंत में दहेज की मां पर उसने फंदा लगाकर बीते दिन बुधवार को आत्महत्या कर ली. इस संदर्भ में मृतिका के पति विक्की चौधरी व सास चंदा देवी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन