पांच के विरुद्ध बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज
Published by :Vikash Kumar
Published at :19 Jun 2025 9:40 PM (IST)
विज्ञापन

Sasaram News.थाना क्षेत्र के अदिलापुर गांव में गुरुवार को बिजली विभाग की विशेष टीम ने छापेमारी कर अवैध तरीके से बिजली का उपभोग कर रहे पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.
विज्ञापन
कोचस.
थाना क्षेत्र के अदिलापुर गांव में गुरुवार को बिजली विभाग की विशेष टीम ने छापेमारी कर अवैध तरीके से बिजली का उपभोग कर रहे पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसकी जानकारी बिजली विभाग के कनीय अभियंता राहुल रंजन ने दी. उन्होंने बताया कि मीटर बाइपास कर बिजली की चोरी कर रहे अदिलापुर गांव निवासी नंदजी सिंह की पत्नी चिंता देवी पर 14224 रुपये का जुर्माना लगाया गया. वहीं, जवाहर सिंह पर 8368 रुपये, श्रीभगवान सिंह पर 11636 रुपये, परमेश्वर सिंह पर 14258 रुपये और सुदामा सिंह पर 13836 रुपये का जुर्माना लगाया गया. जेइ ने बताया कि इन पांच उपभोक्ताओं के विरुद्ध कोचस थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने भी की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




