जीवन शैली में खान-पान और स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत : कुलसचिव

पर्यावरण को बचाने पर दिया गया जोर
डेहरी नगर. महिला कॉलेज डालमियानगर में आयोजित दो दिवसीय मल्टीडिसिप्लिनरी इंटरनेशनल सेमिनार का समापन गुरुवार को हुआ. सेमिनार के दूसरे दिन तकनीकी सत्र में देश और विदेश के विभिन्न राज्यों से ऑनलाइन माध्यम से जुड़े वक्ताओं ने व्याख्यान प्रस्तुत कर पर्यावरणीय संकट के प्रति लोगों को सचेत किया. वक्ताओं ने जीवनशैली, खान-पान और स्वास्थ्य में सुधार पर विशेष जोर दिया. सेमिनार के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो रामकृष्ण ठाकुर उपस्थित रहे. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि भावी पीढ़ी के लिए प्रकृति को बचाना आज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गान से की गयी. इस अवसर पर पटना साइंस कॉलेज की प्राचार्य डॉ अलका और पटना के गंगा देवी महिला कॉलेज की प्राचार्य डॉ विजय लक्ष्मी की गरिमामयी उपस्थिति रही. महिला कॉलेज डालमियानगर के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया. वहीं, विशिष्ट अतिथियों डॉ अलका और डॉ विजय लक्ष्मी को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में आरसीयू के कुलपति डॉ एस के शर्मा और झारखंड के पुलिस उपाधीक्षक अवध की भी उपस्थिति रही. तकनीकी सत्र में विशेषज्ञों ने रखे विचार तकनीकी सत्र में डॉ अलका और डॉ विजय लक्ष्मी ने पर्यावरण, स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन और समाज विषय पर सारगर्भित व्याख्यान दिया. ऑनलाइन माध्यम से जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य प्रो अमर कुमार सिंह ने भी परिचर्चा को समृद्ध किया. इसके अलावा सऊदी अरब से डॉ ओसामा रवाडे, लंदन से सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर मिसेज जयंती, पश्चिम बंगाल के बांकुरा विश्वविद्यालय के प्रो बिकास चंद्र पाल ने प्रकृति के दोहन और भविष्य में संभावित पर्यावरणीय संकट को लेकर लोगों को जागरूक किया. प्रातःकालीन सत्र में ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, खेती में रासायनिक उपयोग, विकास की अंधी दौड़ में पेड़ों की कटाई और कंक्रीट के बढ़ते जंगलों जैसे मुद्दों पर बौद्धिक विमर्श हुआ. कार्यक्रम के सफल आयोजन में समन्वय डॉ उपासना और नीतू रानी ने किया. तकनीकी सहयोग डॉ अनुराधा यादव, डॉ तिलोक मंडल, सूरज और आईटी वर्ल्ड के केतन मिश्रा ने दिया. मंच संचालन डॉ शुभं शरण सिंह ने किया, जबकि प्रेस समन्वयन हिंदी विभाग के डॉ हरेंद्र कुमार सिन्हा ने किया. इस मौके पर डॉ जयराम सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉ दिग्विजय सिंह, डॉ उदय प्रताप सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




