इलेक्ट्रॉल टू पॉपुलेशन रेशियो राज्य से कम, नाम जोड़ने का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉल टू पॉपुलेशन रेशियो राज्य से कम, नाम जोड़ने का दिया निर्देश

Sasaram news. जिले का इलेक्ट्रॉल टू पॉपुलेशन (इपी) रेशियो राज्य से कम है. इसको बढ़ाने के लिए योग्य व्यक्तियों का अधिक से अधिक मतदाता सूची में नाम जोड़ने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों ने मतदाता सूची को लेकर जिले के अधिकारियों के साथ की बैठक फोटो-22- बैठक में निर्वाचन आयोग के पदाधिकारी, डीएम उदिता सिंह व अन्य. प्रतिनिधि, सासाराम नगर जिले का इलेक्ट्रॉल टू पॉपुलेशन (इपी) रेशियो राज्य से कम है. इसको बढ़ाने के लिए योग्य व्यक्तियों का अधिक से अधिक मतदाता सूची में नाम जोड़ने का निर्देश दिया गया है. रविवार को भारत निर्वाचन आयोग के पदाधिकारी सचिव संतोष कुमार दुबे और अनुभाग पदाधिकारी देवेश कुमार की मौजूदगी में डीआरडीए सभागार में निर्वाचक सूची के संबंध में बैठक हुई. बैठक शुरू होने से पूर्व दोनों अतिथियों का स्वागत डीएम उदिता सिंह ने बुके देकर किया. बैठक में भारत निर्वाचक आयोग के अधिकारियों ने निर्वाचक सूची को लेकर कई मुद्दों पर चिंता व्यक्त की और उसमें सुधार करने का निर्देश दिया. उन विधानसभाओं में के निर्वाचक सूची में सुधार के लिए कहा गया है कि जिनमें जेंडर रेशियो सेंसेस रेशियो से अधिक है. वहां दोहरी प्रविष्टि की संभावना को स्वीकार करते हुए पुन: जांच कराने का निर्देश दिया गया है. सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों व सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को इआरओ नेट पर प्रतिदिन लॉगइन करने व प्राप्त प्रपत्र छह, सात और आठ का निष्पादन में अपने स्तर से स्पष्ट रिमार्क अंकित करने के लिए कहा गया. साथ ही आवेदन को अस्वीकृत करने से पूर्व सभी पक्षों की गहनता से जांच करने लिए भी निर्देशित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन