वाहन की चपेट में आने से कलेक्ट्रेट के कार्यपालक सहायक की मां की मौत

Updated:
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आने से कलेक्ट्रेट के कार्यपालक सहायक की मां की मौत

SASARAM NEWS.सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलथुआ मुहल्ला स्थित पुरानी जीटी रोड पर रविवार की सुबह करीब आठ बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी.

विज्ञापन

सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलथुआ मुहल्ले के जीटी रोड पर हुई घटना सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान की जा रही फोटो-8-ट्रॉमा सेंटर में मृतिका के परिजन प्रतिनिधि, सासाराम ग्रामीण सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलथुआ मुहल्ला स्थित पुरानी जीटी रोड पर रविवार की सुबह करीब आठ बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी. मृतका कलेक्ट्रेट के गोपनीय शाखा में कार्यरत कार्यपालक सहायक की मां सरस्वती कुंवर बतायी जा रही है.परिजनों के अनुसार सरस्वती कुंवर किसी कार्य से सड़क पार कर कहीं जा रही थीं, इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया. टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़ीं.स्थानीय लोगों ने वृद्ध महिला को सड़क पर पड़ा देख मौके पर दौड़ लगाई. आनन-फानन में गंभीर स्थिति को देखते हुए घायल महिला को सदर अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. किस वाहन से यह दुर्घटना हुई, इसकी पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.वहीं, हादसे की सूचना पर कलेक्ट्रेट सासाराम के कई पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन