नौहट्टा प्रखंड कार्यालय पहुंचे डीएम दीपक कुमार मिश्रा, योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर दिए अहम निर्देश

Updated:
विज्ञापन
नौहट्टा प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

प्रखंड कार्यालय का जायजा लेते जिलाधिकारी

Sasaram News : रोहतास के जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने नौहट्टा प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

Sasaram News : रोहतास के जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने मंगलवार की देर रात नौहट्टा प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था, विकास कार्यों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान अधिकारियों को सभी योजनाओं का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

विकास योजनाओं की प्रगति की ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकासात्मक और जनकल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचना चाहिए. साथ ही लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने और नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से योजनाओं की प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

राजस्व मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

डीएम ने दाखिल-खारिज, परिमार्जन तथा अन्य राजस्व मामलों की भी समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े.

नए राशन कार्ड के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश

जिला पदाधिकारी ने सभी पात्र परिवारों को नया राशन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि 26 जुलाई को आयोजित होने वाले पंचायत विकास दिवस तक अधिकतम संख्या में नए राशन कार्ड जारी किए जाएं. साथ ही 5 अगस्त 2026 तक निर्धारित लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया.

पात्र परिवारों से आवेदन करने की अपील

डीएम ने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र परिवार का आवेदन लंबित नहीं रहना चाहिए. उन्होंने अधिकारियों को सभी योग्य लाभुकों के आवेदन का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही पात्र लाभुकों से Smart PDS Portal के माध्यम से आवेदन कर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ उठाने की अपील की.

Also Read : नवादा में कुर्की-जब्ती करने पहुंची पुलिस के सामने नशे में पहुंचा फरार वारंटी, गिरफ्तार



विज्ञापन
Pramod Kr Srivastav

लेखक के बारे में

By Pramod Kr Srivastav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन