डीडीसी ने वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण
Author Anurag sharan
Updated:
विज्ञापन

SASARAM NEWS.डीएम के निर्देश पर उप विकास आयुक्त (डीडीसी) विजय कुमार पांडेय व ओएसडी आशीष रंजन ने बुधवार को वन स्टॉप सेंटर रोहतास का औचक निरीक्षण किया.
विज्ञापन
सभी पंजी व संचिकाओं की गहनता से की जांच, कहा-लापरवाही पर होगी कार्रवाई
सासाराम ऑफिस.डीएम के निर्देश पर उप विकास आयुक्त (डीडीसी) विजय कुमार पांडेय व ओएसडी आशीष रंजन ने बुधवार को वन स्टॉप सेंटर रोहतास का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने सेंटर में संधारित सभी पंजियों व कुछ निबंधित मामलों से संबंधित संचिकाओं की जांच की. इस दौरान केस वर्कर व परामर्शी से उनके कार्य और जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली.उन्होंने कार्य निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और स्पष्ट किया कि निरीक्षण का प्रतिवेदन जिला पदाधिकारी को सौंपा जायेगा. डीडीसी ने चेतावनी दी कि अगर किसी कर्मी ने कार्य में लापरवाही की, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










