सासाराम में डाटा इंट्री ऑपरेटर 1.10 लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
सासाराम में डाटा इंट्री ऑपरेटर 1.10 लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार

Sasaram news. सासाराम अंचल कार्यालय के डाटा इंट्री ऑपरेटर आकाश कुमार दास को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने 1.10 लाख रुपये घूस लेते शनिवार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

अंचल कार्यालय में दाखिल खारिज रद्द करने के लिए की थी पैसों की डिमांड फोटो-7- निगरानी की टीम की गिरफ्त में डाटा इंट्री ऑपरेटर. प्रतिनिधि, सासाराम ग्रामीण सासाराम अंचल कार्यालय के डाटा इंट्री ऑपरेटर आकाश कुमार दास को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने 1.10 लाख रुपये घूस लेते शनिवार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. वह शहर के न्यू डिलिया निवासी विनोद दास का पुत्र है. निगरानी के डीएसपी अमरेंद्र प्रसाद विद्यार्थी ने बताया कि सासाराम के प्रतापगंज मुहल्ला निवासी पंकज कुमार ने भूमि विवाद को लेकर डीसीएलआर कोर्ट में एक अपील की थी. इसमें विवादित भूमि का म्यूटेशन (दाखिल खारिज) रद्द करने का आदेश पारित हुआ था. इसी आदेश के आलोक में उन्हाेंने सासाराम अंचल कार्यालय में दो बार आवेदन किया. लेकिन, सासाराम सीओ द्वारा बार-बार डाटा इंट्री ऑपरेटर से मिलने की बात कही जा रही थी. डाटा इंट्री ऑपरेटर आकाश कुमार दास ने दाखिल खारिज रद्द करने के लिए 1.10 लाख रुपये की मांग की. पैसा देने में देर होने पर ऑपरेटर बार-बार दबाव बना रहा था. इसके बाद पंकज कुमार ने निगरानी में शिकायत दर्ज करायी. विगत शुक्रवार को मामले का सत्यापन किया गया. सत्यापन के बाद डाटा इंट्री ऑपरेटर दोषी पाया गया. इस बीच, ऑपरेटर ने शिकायतकर्ता से पैसे लेने के लिए सासाराम अंचल कार्यालय परिसर स्थित डाटा सेंटर बुलाया. जहां शिकायतकर्ता से 1.10 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों डाटा इंट्री ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया गया. डीएसपी ने बताया कि इसमें अन्य अधिकारियों एवं कर्मियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन