ePaper

डीएलएड सेकंड इयर की परीक्षा शुरू, पहले दिन 25 छात्र रहे अनुपस्थित

Updated at : 16 Jun 2025 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
डीएलएड सेकंड इयर की परीक्षा शुरू, पहले दिन 25 छात्र रहे अनुपस्थित

Sasaram news. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित डीएलएड (फेस-टु-फेस) सत्र 2023-25 की द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा सोमवार से प्रारंभ हो गयी.

विज्ञापन

कदाचारमुक्त माहौल में दो पालियों में हुई परीक्षा, 19 जून तक चलेगा शेड्यूल

21 जून से शुरू होगी प्रथम वर्ष की परीक्षा, 741 होंगे शामिलफोटो-13- परीक्षा देकर लौटते परीक्षार्थी.

प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिसबिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित डीएलएड (फेस-टु-फेस) सत्र 2023-25 की द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा सोमवार से प्रारंभ हो गयी. यह परीक्षा जिले के एकमात्र केंद्र श्रीशंकर उच्च माध्यमिक विद्यालय तकिया में आयोजित की जा रही है, जो 19 जून तक चलेगी. पहले दिन प्रथम पाली में कुल 703 में से 690 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित व 13 अनुपस्थित शामिल हुए व दूसरी पाली में कुल 690 में से 678 परीक्षार्थी परीक्षा में मौजूद रहे. विभिन्न कारणों से 12 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी. परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चली. अभ्यर्थियों को सुबह 8:30 बजे से ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गयी. प्रवेश से पूर्व एडमिट कार्ड, आधार कार्ड की जांच के साथ सघन तलाशी की प्रक्रिया अपनायी गयी. प्रथम पाली में समकालीन भारतीय समाज में शिक्षा विषय की परीक्षा हुई, जिसे छात्रों ने अपेक्षाकृत आसान बताया. प्रश्न पत्र दो खंडों में था खंड (क) में वैकल्पिक लघु प्रश्न तथा खंड (ख) में दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल थे. द्वितीय पाली में संज्ञान, सीखना और बाल विकास विषय की परीक्षा ली गयी, जिसे छात्रों ने थोड़ा चुनौतीपूर्ण बताया. परीक्षार्थियों ने परीक्षा के बाद बताया कि व्यवस्था संतोषजनक रही और पेपर समयानुकूल था. डीईओ मदन राय ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में हुई.

आज भी दो पालियों में परीक्षा

मंगलवार को पहली पाली में स्वयं की समझ विषय और दूसरी पाली में विद्यालय में स्वास्थ्य, योग एवं शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा ली जायेगी. शेष दो दिनों में अंग्रेजी, गणित, हिंदी तथा उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6-8) के शिक्षण शास्त्र विषयों की परीक्षा प्रस्तावित है.

परीक्षा केंद्र में सुरक्षा और अनुशासन पर विशेष जोर

परीक्षा को कदाचार मुक्त, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संचालित कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है. प्रत्येक छात्र की तलाशी ली जा रही है तथा मोबाइल, बैग जैसे प्रतिबंधित वस्तुओं के प्रवेश पर रोक लगायी गयी है.

21 जून से शुरू होगी प्रथम वर्ष की परीक्षा, 741 होंगे शामिल

बिहार बोर्ड के अनुसार डीएलएड (फेस-टु-फेस) सत्र 2024-26 की प्रथम वर्ष की परीक्षा 21 जून से प्रारंभ होगी, जिसमें करीब 741 परीक्षार्थी शामिल होंगे. यह परीक्षा भी दो पालियों में आयोजित की जायेगी. पहले दिन समाज, शिक्षा और पाठ्यचर्या की समझ तथा बचपन और बाल विकास विषय की परीक्षा होगी. 22 जून को प्रारंभिक देखभाल एवं शिक्षा व विद्यालय संस्कृति, परिवर्तन एवं शिक्षक विषय, जबकि 24 से 27 जून तक विभिन्न विषयों जैसे भाषा की समझ, गणित शिक्षणशास्त्र, प्रोफिशिएंसी इंग्लिश, समेकित कला शिक्षा, जेंडर व समावेशी शिक्षा, आइसीटी इत्यादि की परीक्षा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन