रोहतास के पांच प्रखंडों में खुले राजकीय डिग्री कॉलेज, छात्र बोले-अब उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा हमें

Updated:
विज्ञापन

शिवसागर के मुख्य गेट पर रिबन काटने के बाद नारियलफोड़ कर उद्घाटन करते प्रभारी प्राचार्य सहित अन्य

रोहतास जिले के शिवसागर, संझौली, सूर्यपुरा और काराकाट प्रखंडों में नए राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का शुभारंभ हुआ है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को अब उच्च शिक्षा के लिए दूर शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन

Rohtas Degree College : रोहतास जिले के प्रखंडों में राजकीय डिग्री महाविद्यालयों के शुभारंभ. छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल दिख रहा है. इन कॉलेजों के खुलने से अब शिवसागर, संझौली, सूर्यपुरा और काराकाट के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर शहरों में नहीं जाना पड़ेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन महाविद्यालयों का मुख्य उद्घाटन समारोह भागलपुर के कहलगांव में आयोजित किया गया, जहां बिहार सरकार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेजों का शुभारंभ किया. कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी नए कॉलेजों में किया गया, जिससे शिवसागर सहित अन्य महाविद्यालय भी इस समारोह से जुड़े.

Sasaram News : शिवसागर में हुआ स्थानीय उद्घाटन समारोह

इसी क्रम में शिवसागर प्रखंड स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का बुधवार को विधिवत उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने की.

इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से वरीय उप समाहर्ता ओम प्रकाश लाल, अंचलाधिकारी शम्भू शरण उपाध्याय और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रजनीश कुमार चौरसिया उपस्थित रहे.

शिक्षाविदों की रही सहभागिता

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में रोहतास महिला कॉलेज, सासाराम के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार राय शामिल हुए. इसके अलावा शेरशाह कॉलेज सासाराम के कोषाध्यक्ष डॉ. मुस्तफा नवाज, डॉ. राकेश कुमार, प्रो. सूरज कुमार तिवारी और प्रो. दीपक कुमार भी मौजूद रहे.

श्री शंकर कॉलेज सासाराम के डॉ. सुशील कुमार और डॉ. दीपक कुमार श्रीवास्तव ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

संचालन में शिक्षकों की अहम भूमिका

कार्यक्रम के सफल संचालन में कॉलेज के कोषाध्यक्ष एवं हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय और डॉ. धीरेन्द्र कुमार राय की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

उद्घाटन समारोह में कॉलेज और आसपास के स्कूलों के छात्र-छात्राओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही.

शिक्षा के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम

स्थानीय लोगों और शिक्षाविदों ने इस पहल को क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक अहम कदम बताया. इससे ग्रामीण प्रतिभाओं को अपने ही क्षेत्र में बेहतर शैक्षणिक अवसर मिल सकेंगे और शिक्षा का स्तर भी सुधरेगा.

Also Read : सासाराम के छात्रों के लिए खुशखबरी, वीकेएसयू ने जारी की UG सेमेस्टर-1 की सेकेंड मेरिट लिस्ट; 16 जुलाई तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन अनिवार्य


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन