रोहतास को मिली नई DDC आकांक्षा आनंद, बोलीं- विकास योजनाओं में लाएंगे तेजी; लोग बेहिचक बताएं समस्या और सुझाव
नई डीडीसी को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित करते निवर्तमान डीडीसी विजय कुमार पांडेय | Prabhat Khabar Network
रोहतास की नई उप विकास आयुक्त आकांक्षा आनंद ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने विकास कार्यों में तेजी, पारदर्शिता और आम लोगों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता बताया।
Rohtas DDC : रोहतास जिले की नई उप विकास आयुक्त (डीडीसी) आकांक्षा आनंद ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर पदभार ग्रहण किया. कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में निवर्तमान डीडीसी विजय कुमार पांडेय ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया. पदभार संभालते ही नई डीडीसी ने जिले में विकास कार्यों को गति देने और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया.
आपके शहर में
विकास योजनाओं को समय पर पूरा कराना प्राथमिकता
डीडीसी आकांक्षा आनंद ने कहा कि रोहतास जिले का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता होगी. सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक समय पर पहुंचे, इसके लिए विभागीय कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी. उन्होंने कहा कि जिले में चल रही विकास योजनाओं को गति देने के साथ उनके क्रियान्वयन में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष जोर रहेगा.
समस्या और सुझाव लेकर सीधे मिल सकेंगे लोग
नई डीडीसी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है. जिले का कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या, सुझाव अथवा जरूरी बात लेकर उनसे बेहिचक कार्यालय में मिल सकता है. लोगों से मिलने वाले सुझावों और समस्याओं को विकास कार्यों की प्राथमिकताओं में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा.
लंबित योजनाओं के निष्पादन पर भी रहेगा जोर
पदभार ग्रहण करने के दौरान जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा हुई. नई डीडीसी के पदभार संभालने के बाद विकास योजनाओं की निगरानी, लंबित कार्यों के निष्पादन और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है.
निवर्तमान डीडीसी को दी गयी विदाई
पदभार ग्रहण के दौरान निवर्तमान डीडीसी विजय कुमार पांडेय ने नई डीडीसी का स्वागत किया. वहीं अधिकारियों और कर्मियों ने भी आकांक्षा आनंद का स्वागत करते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मियों की मौजूदगी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए