अधिवक्ता के निधन पर जताया शोक

Updated:
विज्ञापन
अधिवक्ता के निधन पर जताया शोक

मंगलवार को जिला व्यवहार न्यायालय के वरीय अधिवक्ता मो हैदर अली खान के असामयिक निधन पर जिला विधिज्ञ संघ व रोहतास बार एसोसिएशन में शोकसभा आयोजित

विज्ञापन

सासाराम कोर्ट.

मंगलवार को जिला व्यवहार न्यायालय के वरीय अधिवक्ता मो हैदर अली खान के असामयिक निधन पर जिला विधिज्ञ संघ व रोहतास बार एसोसिएशन में शोकसभा आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष क्रमशः मारकंडेय सिंह व मुक्तिनारायण तिवारी ने अपने-अपने संघ के केंद्रीय कक्ष में की. दोनों अध्यक्षों ने अधिवक्ता के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर केंद्रीय कक्ष में उपस्थित अधिवक्ताओं के साथ दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. ज्ञातव्य हो कि स्वर्गीय खान वर्ष 1980 में रोहतास जिला विधिज्ञ संघ में सदस्य के रूप में जुड़े थे. बीते सोमवार को लंबी बीमारी से जूझते हुए नयी दिल्ली में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी थी. शोकसभा के बाद सभी अधिवक्ताओं ने स्वयं को न्यायिक कार्यो से विरत रखा. उक्त मौके पर संघ के महासचिव शैलेंद्रनाथ ओझा अनिल कुमार सिंह, वरीय अधिवक्ता नरेंद्र पांडेय, राममूर्ति सिंह, रामाशीश सिंह, राजेश कुमार, बसंत सिंह, मित्रभान सिंह, जितेंद्र सिंह, धनंजय सिंह, राजेंद्र कुमार, राघवेंद्र कुमार पांडेय, धर्मराज सिंह, राजेंद्र सोनकर समेत सैकड़ों अधिवक्ता शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन