रोहतास महिला कॉलेज में छात्राओं को बताया स्तनपान का महत्व, जागरूकता संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने दिए स्वास्थ्य संबंधी सुझाव

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन: रोहतास महिला कॉलेज में वैश्विक स्तनपान सप्ताह पर आयोजित जागरूकता संगोष्ठी को संबोधित करती ज्योति पाठव व उपस्थित शिक्षिका, शिक्षक व अन्य. | Prabhat Khabar Network

रोहतास महिला कॉलेज में वैश्विक स्तनपान सप्ताह पर संगोष्ठी आयोजित। ज्योति पाठक ने मां और शिशु के स्वास्थ्य के लिए स्तनपान के महत्व पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन

Rohtas News : वैश्विक स्तनपान सप्ताह के तहत बुधवार को रोहतास महिला कॉलेज में गृह विज्ञान विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. डॉ. प्रदीप कुमार राय ने की. संगोष्ठी का उद्देश्य छात्राओं को स्तनपान के महत्व और उससे जुड़े स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं के प्रति जागरूक करना था.

स्तनपान मां और शिशु दोनों के लिए जरूरी

कार्यक्रम के समन्वयक एवं गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अमरजीत कुमार ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए वैश्विक स्तनपान सप्ताह की उपयोगिता पर प्रकाश डाला. मुख्य वक्ता पार्थ एजुकेशन, इलाहाबाद की शिक्षिका ज्योति पाठक ने कहा कि स्तनपान मां और शिशु दोनों के बेहतर स्वास्थ्य की आधारशिला है. उन्होंने बताया कि स्तनपान नहीं कराने से महिलाओं को कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जबकि शिशुओं में पोषण की कमी और रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने का खतरा बढ़ जाता है.

समाज में जागरूकता फैलाने का दिया संदेश

ज्योति पाठक ने छात्राओं से भविष्य में इस विषय के प्रति जागरूक रहने और समाज में भी स्तनपान के प्रति सकारात्मक संदेश फैलाने की अपील की. उन्होंने कहा कि सही जानकारी और जागरूकता से मां और शिशु के स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है.

विशेषज्ञों ने साझा किए स्वास्थ्य संबंधी विचार

संगोष्ठी का संचालन डॉ. किरण ने किया. इस दौरान डॉ. मनु सिन्हा और डॉ. शाइस्ता परवीन ने भी स्तनपान के स्वास्थ्य लाभों पर अपने विचार रखे. कार्यक्रम में प्रो. गिरजा उरांव, डॉ. सीमा कुमारी, डॉ. ज्योति कुमारी, डॉ. शशिबाला, डॉ. प्रिया, डॉ. सुनीता सैनी, डॉ. विजय शंकर सिन्हा, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. कुमारी मासूमा, डॉ. पम्मी और डॉ. सत्यजीत सारंग सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे. अंत में डॉ. सविता ने धन्यवाद ज्ञापन किया.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन