नहर में डूबने से बाइक सवार की मौत
Author Vikash kumar
Updated:
विज्ञापन

Sasaram News.बडहरी थाना अंतर्गत कोचस राजवाहा में बडहरी छलका के पास सोमवार को राजवाहा में डूबने से एक बाइक सवार की मौत हो गयी.
विज्ञापन
करगहर.
बडहरी थाना अंतर्गत कोचस राजवाहा में बडहरी छलका के पास सोमवार को राजवाहा में डूबने से एक बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक बडहरी गांव निवासी स्वर्गीय शिवपूजन सिंह के 55 वर्षीय पुत्र सुदामा सिंह हैं. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष विश्वजीत ने बताया कि सुदामा सिंह सोमवार की देर शाम अपनी बाइक से सासाराम से अपने गांव बडहरी लौट रहे थे. तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर कोचस राजवाहा में बडहरी छलका के पास राजवाहा में गिर गयी. जिससे गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गयी.शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










