Bihar Crime: सासाराम में ‘घूसखोरों की जोड़ी’ पर निगरानी की नजर, पांचवीं कार्रवाई में फिर दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Bihar Crime News

Bihar Crime News

Bihar Crime: सासाराम में ‘घूसखोरों की जोड़ी’ पर निगरानी की नजर है. निगरानी की टीम ने ठीक सात दिन बाद पांचवीं कार्रवाई में 26 जून 2025 को दो भ्रष्टाचारियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Bihar Crime: सासाराम. बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई एक बार फिर चर्चा में है. गुरुवार को दावथ अंचल कार्यालय में की गयी छापेमारी में राजस्व कर्मचारी कन्हैया क���मार और उसके सहयोगी दलाल सुनील कुमार सिंह को 18 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. यह घटना केवल भ्रष्टाचार की नहीं, बल्कि “जोड़ी में घूसखोरों” के पकड़े जाने के एक अनूठे सिलसिले का हिस्सा बन गयी है. इसी माह 19 जून 2025 को बिक्रमगंज के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधीरकांत शर्मा और उनके लेखा सहायक सुभाष कुमार को एक साथ घूस लेते पकड़ा गया था. ठीक सात दिन बाद, 26 जून 2025 को फिर दो भ्रष्टाचारियों की गिरफ्तारी हुई.

चार बार दो-दो की गिरफ्तारी, कुल नौ भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा

बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में अब तक निगरानी की कुल पांच कार्रवाई हो चुकी हैं, जिनमें से चार बार दो-दो घूसखोरों को एक साथ गिरफ्तार किया गया है. अब तक कुल नौ सरकारी कर्मचारी और जनसेवक घूसखोरी के आरोप में पकड़े जा चुके हैं.

पिछली प्रमुख कार्रवाइयां इस प्रकार हैं-

वर्ष 2013 : सूर्यपुर प्रखंड के शिवोबहार पंचायत की सरपंच संजू देवी और उपसरपंच विजयमल यादव को एक साथ गिरफ्तार किया गया.

24 मार्च 2023 : दावथ के चकबंदी कार्यालय में कार्रवाई कर चकबंदी पदाधिकारी सुशील कुमार और कार्यालय भवन के मकान मालिक अजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया.
19 जून 2025 : बिक्रमगंज बीईओ सुधीर कांत शर्मा और उनके लेखा सहायक सुभाष कुमार की गिरफ्तारी.
26 जून 2025 : दावथ अंचल में राजस्व कर्मचारी कन्हैया कुमार और दलाल सुनील कुमार सिंह की गिरफ्तारी.

पहला एकल शिकार 2008 में

निगरानी की कार्रवाई में 2008 में दिनारा प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी वंश नारायण प्रसाद अकेले पकड़े गये थे.

Also Read: Bihar News: मोतिहारी के मजदूर की गुजरात में मौत, चार मंजिला इमारत से गिर गया नीचे

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन