Road Accident: फिजिकल की तैयारी कर रहे तीन युवकों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौके पर मौत

Bihar Accident: प्रतिदिन की तरह युवकों की टोली सेना में भर्ती हेतु फिजीक्ल तैयारी कर रहे थे. तभी एक अंनियंत्रित ट्रक उन्हें रौंदते हुए फरार हो गया.
Road Accident, सासाराम रोहतास. सेना में भर्ती की फिजिकल तैयारी कर रहे तीन युवकों को ट्रक के रौंदने से दो की मौत हो गई जबकि एक घायल है. घटना सासाराम आरा मुख्य पथ के संझौली थाना क्षेत्र के संझौली पास की बताई गई है. मृतक युवक दीपक कुमार तथा सत्येंद्र कुमार बताएं गए हैं. जबकि घायल युवक प्रिंस सिंह का गंभीर हालत में फिलहाल इलाज जारी है.
आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम
घटना के आक्रोशित लोगों ने सासाराम आरा पथ पर शव के साथ सड़क जाम कर दिया है. सूचना पर पहुंची संझौली थाना की पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटी हुई है. बताया गया कि प्रतिदिन की तरह युवकों की टोली सेना में भर्ती हेतु फिजीक्ल तैयारी कर रहे थे. तभी अंनियंत्रित एक ट्रक ने रौंदते हुए फरार हो गया.
दो की घटनास्थल पर ही हो गई मौत
मृतक की पहचान दीपक कुमार (23 वर्ष) और सत्येंद्र कुमार (24 वर्ष) के रूप में हुई है. दीपक कुमार के पिता का नाम अनिल कुमार सिंह है, जबकि सत्येंद्र कुमार के पिता जयराम सिंह हैं. दोनों युवक ग्राम पकड़ी, थाना राजपुर के रहने वाले थे. घायल युवक का नाम प्रिंस सिंह (13 साल) है, जिसका इलाज बिक्रमगंज में एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है. प्रशासन ने आश्वासन दिया कि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: Bihar Land Survey: जमीन सर्वे के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन 38 लाख लोगों ने दिया हिसाब, जानिए लेटेस्ट अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










