Bihar Land Survey: बिहार में रुका नहीं है जमीन सर्वेक्षण का काम, सिर्फ इन लोगों को मिला है 3 महीने का वक्त

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 23 Sep 2024 5:16 PM

विज्ञापन

Bihar Land Survey: बिहार के 45,000 गांवों में 20 अगस्त से शुरू हुए जमीन सर्वे (Land Survey) को लेकर रोज नई-नई जानकारियां सामने आ रही है.

विज्ञापन

Bihar Land Survey: बिहार में 20 अगस्त से जारी जमीन सर्वेक्षण को लेकर हर दिन कोई न कोई अपडेट सामने आती रहती है. जमीन सर्वे के दौरान आ रही कठनाइयों की लिस्ट लंबी हो जा रही है. सरकार के तमाम प्रयास इस लिए विफल हो रहे हैं क्योंकि सर्वेक्षण के काम में लगाए गए अधिकारी किसानों की एक नहीं सुन रहे हैं. रिश्वतखोरी की खबरें भी खूब आ रही है. बिना पैसा दिए काम आगे नहीं बढ़ रहा है. इससे आम जनता काफी परेशान है. इसी कड़ी में बिहार सरकार ने फैसला लिया कि जमीन सर्वेक्षण को लेकर लोगों को तीन महीने का वक्त दिया जाये. संबंधित विभाग ने यह भी साफ कर दिया है कि बिहार में जमीन सर्वे का काम रुका नहीं है. पहले जैसे काम चल रहा था आगे भी वो चलता रहेगा. बता दें कि रविवार को राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने मीडिया से बातचीत में इस बारे में बताया.

कागजात उपलब्ध करा लें- दिलीप जायसवाल

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, “जमीन सर्क्षणवे चल रहा है और लगातार चलता रहेगा जब तक कि हम इसको समाप्त नहीं कर लेते. कुछ लोगों को दिक्कत हो रही थी, उनके पास कागजात नहीं थे तो हमने वैसे रैयतों के लिए सभी विभागों से विचार-विमर्श किया है कि तीन महीने के लिए समय देंगे. अफरातफरी नहीं हो, किसी तरह की परेशानी नहीं हो, और वो कागजात को उपलब्ध करा लें.”

कितने प्रतिशत लोगों को आ रही दिक्कत मंत्री ने बताया

जमीन सर्वेक्षण के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस बारे में दिलीप जायसवाल ने कहा कि जिनके पास कागजात हैं उनका सर्वेक्षण चल रहा है और यह चलता रहेगा. राज्य में महज 12- 15 प्रतिशत लोग ही ऐसे हैं जिनको कागजात की दिक्कत हो रही थी. सरकार इनलोगों को आ रही परेशानी से वाकिफ है और इसके लिए चिंता कर रही है. कागजात सही करवाने के लिए किसानों को तीन महीने का समय दिया जा रहा है.

दिलीप जायसवाल का दो टूक

दिलीप जायसवाल हर मंच से लगातार इस बात को दोहरा रहे हैं कि किसी भी हाल में जमीन सर्वेक्षण का काम रुकने वाला नहीं है. हर हाल में इसे पूरा किया जाएगा. जिन्हें लग रहा है कि तीन महीने का वक्त बढाकर जमीन सर्वेक्षण का काम कुछ दिनों के लिए टल गया है, उन्हें स्पष्ट कर देता हूँ कि जो जैसा चल रहा था वह चलता रहेगा.

इसे भी पढ़ें: Sitamarhi News: सीएम नीतीश के इस कदम से खुश हुए चिराग, बोले- इससे ना सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि…

Bihar Flood: गंगा के रौद्र रूप से हाहाकार, स्लुईस गेट और पुल टूटा, मची भीषण तबाही

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन