Sitamarhi News: सीएम नीतीश के इस कदम से खुश हुए चिराग, बोले- इससे ना सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि…

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 23 Sep 2024 3:46 PM

विज्ञापन

Sitamarhi News: बिहार एनडीए में शामिल सभी दलों के बीच शानदार एकजुटता नजर आ रही है. लोजपा (आर) चीफ चिराग पासवान ने आज नीतीश कुमार को पीएम मोदी को पत्र लिखने के लिए आभार जताया.

विज्ञापन

Sitamarhi News: लोजपा (आर) चीफ और मोदी कैबिनेट में मंत्री चिराग पासवान और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बीच सबकुछ ठीक नजर आ रहा है. आज पीएम मोदी के हनुमान चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए की डबल इंजन की सरकार में मां सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम सजेगा और संवरेगा. केंद्रीय मंत्री ने सीएम नीतीश कुमार का पीएम नरेंद्र मोदी को पुनौरा धाम को रेल मार्ग और सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए पत्र लिखने पर आभार भी जताया. लोजपा (आर) चीफ चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीतामढ़ी स्थित माता सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम को प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या धाम से सीधे सड़क एवं रेल मार्ग से जोड़ने के लिए पत्र के माध्यम से आग्रह किया है, जो स्वागत योग्य पहल है.”

ना सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि…

चिराग पासवान ने आगे कहा, “इससे माता सीता के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को सम्मान मिलेगा. बिहार में इससे ना सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि राजस्व में भी वृद्धि होगी और अपना प्रदेश विश्व पटल पर स्थापित होगा. पुनौरा धाम का विकास और अयोध्या से लेकर सीतामढ़ी तक कॉरिडोर का निर्माण मेरी पार्टी के संकल्प पत्र ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ का अहम हिस्सा रहा है. ऐसे में इस दूरदर्शी सोच के लिए मैं समस्त बिहारियों की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार प्रकट करता हूं.”

नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

बता दें कि रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर पुनौरा धाम को सड़क और रेल मार्ग से जोड़ने का आग्रह किया था. अगले कुछ दिनों में इस तीर्थ स्थल के सौंदर्यीकरण का कार्य भी शुरू होने वाला है. सीएम नीतीश ने अपने पत्र में लिखा, “सर्वप्रथम में आपको अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण एवं पचित्र नगरी अयोध्या के विकास हेतु किये गये कार्यों के लिए बधाई देता हूँ. मुझे आपको यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि बिहार राज्य के अन्तर्गत सीतामढी जिले में अवस्थित पुनौरा धाम माता सीता की जन्मस्थली के रूप में विख्यात है. भगवान राम की जन्म स्थली अयोध्या की तरह ही माता सीता की जन्म स्थली पुनौरा धाम का भी दृहद धार्मिक महत्य है. बिहार सरकार द्वारा यहीं पर 50 एकड भूमि को अधिग्रहीत कर पुनौरा धाम अन्तर्गत माँ सीता के मंदिर परिसर के विस्तार एवं सौन्दर्याकरण का निर्णय लिया गया है. यह संतोष का विषय है कि भारत सरकार द्वारा अयोध्या से सीतामढ़ी जिले तक राम-जानकी मार्ग के निर्माण हेतु कार्य किया जा रहा है. इस मार्ग के बन जाने से श्रद्धालुओं को अयोध्या के साथ ही माँ सीता की जन्म स्थली पुनौरा धाम आने में सुविधा होगी. अनुरोध है कि इस मार्ग को शीघ्र पूर्ण किये जाने हेतु संबंधित मंत्रालय को आवश्यक निदेश देने की कृपा की जाय. साथ ही भारत सरकार द्वारा हाल के दिनों में रेलवे सम्पर्कता के संबंध में कई जनोपयोगी कार्य किये गये हैं जिसने वंदे भारत ट्रेन का परिचालन भी महत्वपूर्ण है. बिहार राज्य को भी इससे लाभ हुआ है जिसके लिए में आपको विशेष रूप से धन्यवाद देता हूँ. अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच बेहतर रेल सम्पर्कता हो जाने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी. अनुरोध है कि अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच भी एक वंदे भारत ट्रेन के परिचालन हेतु रेल मंत्रालय को समुचित निदेश देने की कृपा की जाय.

इसे भी पढ़ें: छह महीने पहले हुई थी शादी, इस कारण गोली मार कर दी हत्या, मचा कोहराम

Smart Meter का विरोध करना पड़ा महंगा, बिजली कंपनी ने कर दी बत्ती गुल, ऐसे सुलझा मामला

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन