शेरशाह कॉलेज में बीबीए-बीसीए नामांकन के लिए आवेदन शुरू
Published by :ANURAG SHARAN
Published at :08 May 2026 6:52 PM (IST)
विज्ञापन

SASARAM NEWS.शेरशाह कॉलेज में संचालित स्ववित्तपोषित बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रम में सत्र 2026-29 के नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया सात मई से जारी है. कॉलेज प्रशासन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर इच्छुक छात्र-छात्राओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है.
विज्ञापन
25 जून को संभावित प्रवेश परीक्षा, 30 जून को जारी होगी मेधा सूची
बीबीए में 15 हजार व बीसीए में 17 हजार रुपये वार्षिक शुल्क निर्धारित
सासाराम ऑफिस.
शेरशाह कॉलेज में संचालित स्ववित्तपोषित बीबीए और बीसीए पाठ्यक्रम में सत्र 2026-29 के नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया सात मई से जारी है. कॉलेज प्रशासन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर इच्छुक छात्र-छात्राओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है. आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई निर्धारित की गयी है. अभ्यर्थी कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे.कॉलेज द्वारा जारी सूचना के अनुसार बीबीए पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए कला, वाणिज्य अथवा विज्ञान संकाय से न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है. वहीं बीसीए पाठ्यक्रम के लिए गणित, भौतिकी और कंप्यूटर साइंस विषय के साथ न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया है. नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं को कॉलेज स्तर पर आयोजित प्रवेश परीक्षा में शामिल होना होगा. विश्वविद्यालय की आरक्षण नियमावली के आधार पर मेधा सूची तैयार की जायेगी. ऑनलाइन आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है. प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 20 जून तक वेबसाइट पर अपलोड किए जाने की संभावना है, जबकि प्रवेश परीक्षा 25 जून को आयोजित होगी. मेधा सूची का प्रकाशन 30 जून को और नामांकन प्रक्रिया तीन जुलाई से शुरू होने की संभावित तिथि निर्धारित की गयी है. कॉलेज प्रशासन के अनुसार प्रवेश परीक्षा 100 अंकों की होगी. इसमें गणित, अंग्रेजी, कंप्यूटर, रीजनिंग और सामान्य ज्ञान से संबंधित 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जायेंगे. प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और गलत उत्तर के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी. बीबीए पाठ्यक्रम के लिए वार्षिक शुल्क 15 हजार रुपये और बीसीए के लिए 17 हजार रुपये निर्धारित किया गया है. परीक्षा शुल्क, पंजीयन शुल्क व अन्य प्रभार अलग से देय होंगे. नामांकन के समय मैट्रिक व इंटर के प्रमाणपत्र, विद्यालय परित्याग प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और आरक्षण संबंधित दस्तावेज जमा करना अनिवार्य होगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










