ePaper

खाद की कालाबजारी करने पर विक्रेताओं पर होगी कार्रवाई : बीएओ

Updated at : 02 Dec 2025 3:52 PM (IST)
विज्ञापन
खाद की कालाबजारी करने पर विक्रेताओं पर होगी कार्रवाई : बीएओ

प्रखंड कृषि कार्यालय में नवनियुक्त प्रखंड कृषि अधिकारी मो दानिश की अध्यक्षता में सभी खुदरा उर्वरक विक्रेताओं के साथ बैठक की

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नासरीगंज प्रखंड कृषि कार्यालय में नवनियुक्त प्रखंड कृषि अधिकारी मो दानिश की अध्यक्षता में सभी खुदरा उर्वरक विक्रेताओं के साथ बैठक की. इसमें उर्वरक व्यापार से संबंधित आवश्यक नियमों की जानकारी दी गयी. पदाधिकारी ने कहा किसानों को सरकारी रेट पर उर्वरक उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. सरकार द्वारा जीरो टॉलरेंस नीति लागू है. सभी विक्रेता इसका पालन सुनिश्चित करेंगे. पदाधिकारी ने सभी खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिया कि उर्वरक व्यापार में कालाबाजारी, गलत बिलिंग, नकली खाद, ओवररेट बिक्री, स्टॉक छुपाना या लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन या किसी भी प्रकार अनियमितता या धोखाधड़ी अब बिल्कुल भी सहन नहीं की जायेगा. दोषी पाये जाने पर तत्काल कार्रवाई होगी. बैठक में कृषि समन्वयक शारदानंद सिंह, कमलेश कुमार सिंह व किसान सलाहकार अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक विक्रेता को सभी आवश्यक लाइसेंस अलग-अलग लेकर समय पर रिन्युअल कराना चाहिए. स्टॉक की स्थिति सही एवं अद्यतन रखना आवश्यक है. रजिस्टर और बिक्री रजिस्टर को रियल-टाइम में अपडेट रखना होगा, ताकि निरीक्षण के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन