ePaper

कैमूर में बस की चपेट में आने से कोचस के युवक की मौत, कोहराम

Updated at : 09 May 2025 4:00 PM (IST)
विज्ञापन
कैमूर में बस की चपेट में आने से कोचस के युवक की मौत, कोहराम

Sasaram news. कैमूर से लौट रहे कोचस थाना क्षेत्र के कनक सेमरिया निवासी पप्पू चौरसिया के इकलौते पुत्र 20 वर्षीय गोलू कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गयी.

विज्ञापन

चैनपुर के जगरिया मोड़ के समीप भभुआ-चैनपुर पथ पर हुआ हादसा

बिऊर गांव से शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहा था गोलू

अनियंत्रित स्कूल बस के बाइक में जोरदार टक्कर मारने से गयी जान

फोटो-3- घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन.

प्रतिनिधि, कोचस कैमूर से लौट रहे कोचस थाना क्षेत्र के कनक सेमरिया निवासी पप्पू चौरसिया के इकलौते पुत्र 20 वर्षीय गोलू कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गयी. यह घटना शुक्रवार की सुबह कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित जगरिया मोड़ के समीप भभुआ-चैनपुर पथ पर हुई. घटना के वक्त वह चैनपुर के ही बिऊर गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से वापस अपने गांव लौट रहा था. इस दौरान जगरिया मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित स्कूल बस ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इससे गोलू की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटनास्थल पर पहुंची चैनपुर पुलिस ने शव को भभुआ सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. इधर, सूचना पर परिजनों और आसपास के सैकड़ों रिश्तेदारों का हुजूम सदर अस्पताल में उमड़ पड़ा. घटना से सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. दूसरी ओर मौत की खबर सुनकर कनक सेमरिया गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा गया. सदर अस्पताल भभुआ से पोस्टमार्टम के बाद गांव में शव पहुंचते ही महिलाओं के चीत्कार से आसपास के लोगों की आंखें नम हो गयीं. गांव के लोग यही बातें सोच कर स्तब्ध थे कि गुरुवार को युवक गांव से हंसता हुआ निकला था और शुक्रवार को ऐसा संयोग रहा कि इसी आंखों से उसका पार्थिव शरीर देखने को मिल रहा है. शायद ईश्वर को भी उसका हंसता चेहरा पसंद नहीं आया होगा.

बुझ गया घर का चिराग

आसपास के लोगों के अनुसार, गोलू अपने माता-पिता का इकलौता चिराग था, जो शुक्रवार को सड़क दुघर्टना में सदा के लिए बुझ गया. गोलू की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद उसके परिवार सहित सभी रिश्तेदार शोक में डूब गये. इस घटना से उसकी तीनों बहनों का सपना अब सदा के लिए धरा का धरा रह गया. गांव में भाई का शव पहुंचते ही बहनों को शव से लिपट फूट-फूटकर रोता देख सबकी आंखें भर आयीं. वहीं, बेटे के मौत की खबर सुनकर मां अचेतावस्था में बेसुध पड़ी हुई है. इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य कुछ विशेष जानकारी देने की स्थिति में नहीं दिखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन