तेज आंधी में सड़कों पर गिरा पेड़ और पोल, बाल-बाल बचे बाइक सवार

Sasaram news. थाना क्षेत्र के शिवसागर-चेनारी मुख्य पथ पर गिरधरिया मोड़ के पास रविवार की सुबह अचानक तेज आंधी-पानी के दौरान एक पेड़ बिजली के तार पर गिर पड़ा.
फोटो-2- सड़क पर गिरा पेड़ व पोल. प्रतिनिधि, शिवसागर थाना क्षेत्र के शिवसागर-चेनारी मुख्य पथ पर गिरधरिया मोड़ के पास रविवार की सुबह अचानक तेज आंधी-पानी के दौरान एक पेड़ बिजली के तार पर गिर पड़ा. इससे पोल भी पेड़ के साथ सड़क पर गिर गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर जब पेड़ व बिजली का पोल गिर रहा था, उसी समय बाइक सवार दो युवक उस समय जा रहे थे. महज एक सेकेंड के अंतराल से वे युवक पेड़ व पोल के नीचे दबने से बच गये. सड़क पर पेड़, बिजली के खंभे व तार के गिरने से उक्त सड़क पर घंटों वाहनों का परिचालन बंद हो गया. इसको स्थानीय लोगों के सहयोग से हटाने के बाद पुन: संचालन शुरू हो सका. वहीं, खंभा व तार गिरने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद हो गयी. इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. खबर लिखे जाने तक विद्युत कर्मी पोल व तार को दुरुस्त करने में लगे थे. इस संबंध में कनीय अभियंता विजय शंकर ने बताया कि आंधी के कारण कई जगहों पर तार व खंभा गिरा है. जिसकी मरम्मति में कर्मियों को लगाया गया है. जल्द ही इन खंभे व तार को मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति शुरु कर दी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




