मवेशी लदे पिकअप के साथ एक व्यक्ति धराया, चालक फरार

Updated:
विज्ञापन
मवेशी लदे पिकअप के साथ एक व्यक्ति धराया, चालक फरार

Sasaram news. स्थानीय बाजार मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे पुलिस ने मवेशियों से भरे पिकअप वैन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

अकोढ़ीगोला बाजार के मोड़ पर पुलिस ने पकड़ा, पांच गायों सहित छह मवेशी मुक्त फोटो-09-पिकअप वैन को जब्त करती पुलिस व स्थानीय लोग. प्रतिनिधि, अकोढ़ीगोला स्थानीय बाजार मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे पुलिस ने मवेशियों से भरे पिकअप वैन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. इस मामले में पुअनि दिलीप राम ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें बताया गया है कि गश्ती के दौरान सूचना मिली कि राजपुर रोड से एक पिकअप पर मवेशियों को चोरी कर लाया जा रहा है. इस पर स्थानीय बाजार के मोड़ पर वाहनों की जांच शुरू की गयी. इस दौरान एक पिकअप (बीआर26के 8367) को रोकने का इशारा किया गया. लेकिन, चालक ने पिकअप को आयरकोठा रोड की तरफ मोड़ कर भागने का प्रयास किया. इसके बाद रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया. घिरा देख चालक पिकअप को छोड़कर फरार हो गया. लेकिन, पिकअप में एक व्यक्ति बैठा था. वह मवेशियों का मालिक बता रहा था. पूछने पर राजपुर थाना क्षेत्र के रामूडीह निवासी सहन्नुला खान का बेटा हेसाम खान नाम बताया. मवेशियों का पेपर मांगने पर कुछ नहीं बताया. चालक के बारे में पूछने पर कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया. बताया गया कि इस पिकअप पर ठूंस-ठूंसकर पांच गायें और भैंस की एक पाड़ी लदी थी. इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि इस मामले में मवेशी लदे पिकअप, उसके चालक और गिरफ्तार मवेशियों के मालिक पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वहीं, मवेशियों को सासाराम गोशाला में भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन