तिलौथू में 101 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह

Updated:
विज्ञापन
तिलौथू में 101 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह

Sasaram news.स्थानीय बाबूगंज के मैदान में रविवार को 101 जोड़े एक-दूजे के हो गये. सात फेरे लेकर एक-दूसरे के साथ आजीवन रहने का वचन दिया.

विज्ञापन

बाबूगंज के मैदान में आयोजित हुआ समारोह, शहनाई की मांगलिक धुन व भोजपुरी गायकों ने बांधा समां फोटो -6- बाबूगंज मैदान में सामूहिक विवाह में शामिल 101 जोड़े वर-वधू. प्रतिनिधि, तिलौथू. स्थानीय बाबूगंज के मैदान में रविवार को 101 जोड़े एक-दूजे के हो गये. सात फेरे लेकर एक-दूसरे के साथ आजीवन रहने का वचन दिया. सर्वजन कल्याण संस्थान के संयोजक योगेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित समारोह में हजारों की संख्या में जुटे लोग सामूहिक विवाह के गवाह बने. मैदान में चारों तरफ कन्या व वर पक्षों के लिए अलग-अलग मंडप बनाये गये थे. बारातियों व घरातियों के लिए अलग-अलग ग्रीन रूम की व्यवस्था की गयी थी. वहीं, सभी के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गयी थी. संस्था के द्वारा वधू पक्ष के लिए पलंग, सोफा, कुर्सी, ड्रेसिंग टेबल, शृंगार बॉक्स, बड़ा व छोटा बक्सा, झांपी, खाजा, लड्डू, गाजा, खजुली इत्यादि दिया गया. योगेंद्र कुशवाहा ने 101 वधुओं का भाई बनकर मांगलिक कार्य का निर्वहन किया. इस दौरान बाराती तिलौथू की सड़कों पर बैंड-बाजे की धुन पर थिरकते नजर आये. दूल्हे का सजा रथ बाबूगंज मैदान से चला. ठाकुरबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की गयी. इसके बाद बारात वापस बाबूगंज के मैदान में पहुंची. वहां वाराणसी से आये पुरोहितों ने वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया. भोजपुरी गायकों ने अपनी प्रस्तुति से समारोह को और भव्य बना दिया. सोमवार की सुबह 101 बेटियों की विदाई भावुक पल में की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन