अपराध नियंत्रण को लेकर चलाया गया सघन जांच अभियान

Updated:
विज्ञापन
अपराध नियंत्रण को लेकर चलाया गया सघन जांच अभियान

Sasaram news. जिले में अपराध नियंत्रण, सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन कराने को लेकर सदर एसडीपीओ वन दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार की देर शाम शहर के पुरानी जीटी रोड पर सघन जांच अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में वसूला गया जुर्माना फोटो-2- करगहर मोड़ पर वाहन जांच में शामिल एसडीपीओ वन व अन्य. प्रतिनिधि, सासाराम ग्रामीण जिले में अपराध नियंत्रण, सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन कराने को लेकर सदर एसडीपीओ वन दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार की देर शाम शहर के पुरानी जीटी रोड पर सघन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान करगहर मोड़ के समीप रोहतास पुलिस एवं यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे लोगों से बड़े पैमाने पर जुर्माना वसूला तथा कई वाहन चालकों को कड़ी फटकार भी लगाई. जांच अभियान के संदर्भ में सदर एसडीपीओ वन ने बताया कि जिले में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं एवं आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. जिससे लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति अधिक से अधिक जागरूक किया जा सके. उन्होंने बताया कि यह पूरी तरह से रूटीन जांच है और जांच के दौरान दर्जनों दोपहिया व चारपहिया वाहनों को पकड़कर उनके कागजात आदि की जांच करायी गयी. वहीं बिना हेलमेट, प्रदूषण, फिटनेस, अधूरे कागजात, सीट बेल्ट एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना राशि भी वसूल किया गया है. उन्होंने कहा कि इस दौरान सैकड़ों वाहनों से लगभग एक लाख रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन