संझौली प्रखंड कार्यालय में हेल्प डेस्क बना, पर मदद नदारद

Updated:
विज्ञापन
संझौली प्रखंड कार्यालय में हेल्प डेस्क बना, पर मदद नदारद

जानकारी के अभाव में घंटों भटक रहे ग्रामीण

विज्ञापन

हेल्प डेस्क पर कर्मी नहीं, व्यवस्था पर सवाल

संझौली.

प्रखंड, अंचल, बाल विकास परियोजना, आपूर्ति कार्यालय सहित अन्य विभागों में आवश्यक कार्य से आने वाले लोगों की सुविधा के लिए बीडीओ द्वारा सरकार के निर्देशानुसार हेल्प डेस्क का गठन किया गया है. बावजूद इसके प्रखंड कार्यालय में ग्रामीण क्षेत्रों से अपने काम को लेकर आने वाले महिला और पुरुष जानकारी के अभाव में घंटों इधर-उधर भटकते देखे जा रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि हेल्प डेस्क तो बना दिया गया है, लेकिन वहां किसी कर्मी की तैनाती नहीं रहती है. ऐसे में लोगों को न तो सही काउंटर की जानकारी मिल पाती है और न ही अपने कार्य से जुड़ा मार्गदर्शन. प्रखंड कार्यालय परिसर में अपने काम से पहुंचे चुनी देवी, भूखन सिंह, सोनू कुमार चंचल, मुनिया कुमारी और चरितर राम ने बताया कि हेल्प डेस्क पर कोई मौजूद नहीं रहता है. पूछने पर भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं देता है, जिससे समय और परेशानी दोनों बढ़ जाती हैं.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anurag Sharan

लेखक के बारे में

By Anurag Sharan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन