डालमियानगर से एक फरार वारंटी गिरफ्तार
Author Anurag sharan
Updated:
विज्ञापन

SASARAM NEWS.डालमियानगर पुलिस व सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक फरार वारंटी गिरफ्तार किया गया है.
विज्ञापन
डालमियानगर.
डालमियानगर पुलिस व सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक फरार वारंटी गिरफ्तार हुआ है. डालमियानगर थानाध्यक्ष रवि रंजन गुप्ता ने बताया कि थाना क्षेत्र के गंगौली गांव निवासी अशोक सिंह का पुत्र विनोद कुमार पुराने मामले में फरार चल रहा था. पुलिस की कई बार दबिश देने के बाद भी न्यायालय के समक्ष हाजिर नहीं हो रहा था. इसी दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त अपने घर में छिपा है. सूचना का सत्यापन व कार्रवाई को लेकर सीआरपीएफ व डालमियानगर पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर अभियुक्त के घर पर छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










