पराली की आग में छह एकड़ का आम बागान राख, किसान की वर्षों की मेहनत तबाह

SASARAM NEWS.शनिवार की शाम पराली जलाने के दौरान लगी आग में लगभग छह एकड़ में फैला आम का बागान और इमारती पेड़ जलकर राख हो गये.
पराली की चिंगारी से उजड़ा प्रगतिशील किसान का सपना,लाखों के पौधे और इमारती पेड़ नष्ट छह एकड़ में फैला आम बागान जलकर राख फोटो-2-पराली की आग से जला आम का बागान प्रतिनिधि, संझौली शनिवार की शाम पराली जलाने के दौरान लगी आग में लगभग छह एकड़ में फैला आम का बागान और इमारती पेड़ जलकर राख हो गये. यह घटना राजपुर अंचल क्षेत्र के सबेया गांव निवासी प्रगतिशील किसान विजय बहादुर सिंह के कृषि फार्म की है. बता दें कि किसान विजय बहादुर सिंह कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट व नवाचारी खेती के लिए दर्जनों पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं. उनके कृषि फार्म पर डुमरांव कृषि महाविद्यालय सहित प्रदेश के कृषि छात्र प्रशिक्षण लेने आते-जाते थे. लेकिन इस घटना ने किसान विजय की आंखों में आंसू ला दिये. विजय बताते हैं कि पराली में लगी आग उनके कृषि फार्म के पश्चिम दिशा से आयी और देखते ही देखते पूरे फार्म को अपनी चपेट में ले लिया. फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी, लेकिन दूसरे गांव में आग बुझाने में व्यस्त होने के कारण वह समय पर नहीं पहुंच सकी. आंखों के सामने ही पूरा फार्म जलता रहा. सिंचाई के लिए लगा विद्युत मीटर भी आग की चपेट में आ गया. इस घटना में लाखों रुपये के आम के पौधे, अन्य फलदार पौधे और इमारती पेड़ जलकर नष्ट हो गये. किसान विजय ने बताया कि इस उष्ण बलुआही भूमि पर उन्होंने पूरे परिवार के साथ कई वर्षों की मेहनत से इसे उपजाऊ बनाया था, जो आज पूरी तरह उजड़ गया. उन्होंने बताया कि फार्म में लंगड़ा, सफेदा, मालदह, दूधिया, दशहरी व सीपिया किस्म के आम के अलावा जामुन, आंवला, केला, सागवान और गम्हार के पौधे भी थे, जो सभी जलकर नष्ट हो गये. फार्म कार्यालय में रखे छोटे-छोटे कृषि उपकरण ही किसी तरह बच सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




