ePaper

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में दो पर प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 10 Oct 2025 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में दो पर प्राथमिकी दर्ज

SASARAM NEWS.212 डेहरी विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में सीओ ने दो लोगो पर मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, डेहरी नगर 212 डेहरी विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में सीओ ने दो लोगो पर मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसकी जानकारी देते हुए अवर निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सूअरा हवाइअड्डा मोड़ के पास बिजली के पोल पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डब्लू भईया (यूथ कांग्रेस रोहतास) 212 डिहरी विधानसभा का बैनर दिखाई दिया.जिससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ. इस संबंध में अंचलाधिकारी डेहरी ने एक लिखित आवेदन दिया. जिसके आधार पर डेहरी मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 158/25 दर्ज किया गया. वहीं पहलेजा मोड़ की पश्चिम दिशा में सरकारी पोल पर राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व प्रवक्ता युवा राजद बिहार के अशोक भारद्वाज का बैनर दिखाई दिया. जिससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ. इस संबंध में अंचलाधिकारी डेहरी ने एक लिखित आवेदन दिया है. जिसके आधार पर मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 159/25 सुसंगत धाराओं में दर्ज किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन