Sasaram News: अब नए रूप में दिखेगा सासाराम जंक्शन, होंगे कई बड़े बदलाव…

Updated:
विज्ञापन
sasaram junction in new form| Sasaram News: Now Sasaram Junction will be seen in a new form| sasaram news update

Sasaram News: डीडीयू रेल डिवीजन के सीनियर डीसीएम सुधांशु रंजन ने शुक्रवार को सासाराम जंक्शन पहुंच यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर रेलवे के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किए. इस दौरान अमृत भारत दूसरे चरण के तहत होने वाले कार्यों के लिए योजना बनाने का अधिकारियों को निर्देश दिए.

विज्ञापन

Sasaram News: डीडीयू रेल डिवीजन के सीनियर डीसीएम सुधांशु रंजन ने शुक्रवार को सासाराम जंक्शन पहुंच यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर रेलवे के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किए. इस दौरान अमृत भारत दूसरे चरण के तहत होने वाले कार्यों के लिए योजना बनाने का अधिकारियों को निर्देश दिए.

डीडीयू रेल डिवीजन के सीनियर डीसीएम सुधांशु रंजन ने शुक्रवार को सासाराम जंक्शन पहुंच यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर रेलवे के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किए. इस दौरान अमृत भारत दूसरे चरण के तहत होने वाले कार्यों के लिए योजना बनाने का अधिकारियों को निर्देश भी दिए, ताकि उसके अनुरूप राशि आवंटन की दिशा में प्रक्रिया शुरू किया जा सके.

ये भी पढ़ें: कपड़ा उद्योग में निवेश बढ़ाने को लेकर बिहार में टेक्सटाइल मीट का होगा आयोजन, शामिल होंगे बड़े-बड़े उद्यमी

स्टेेशन का निरीक्षण कर कार्य योजना तैयार करने का निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दूसरे चरण में निर्माणाधीन फुट ब्रिज चौड़ीकरण का विस्तार, रैंप निर्माण समेत कई अन्य कार्य किए जाने हैं. जिसे लेकर वरीय वाणिज्यिक प्रबंधक ने स्टेेशन का निरीक्षण कर कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया.

21.32 करोड़ के विभिन्न योजनाएं स्वीकृत

बता दें कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सासाराम जंक्शन पर यात्रियों को उच्च स्तरीय सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से 21.32 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाएं स्वीकृत की गई है. जिसमें से कई योजना पर कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं. इस अवसर पर डेहरी अनुभाग के कनीय अभियंता रविकांत सिंह समेत विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन