कपड़ा उद्योग में निवेश बढ़ाने को लेकर बिहार में टेक्सटाइल मीट का होगा आयोजन, शामिल होंगे बड़े-बड़े उद्यमी

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 06 Jul 2024 7:47 AM

विज्ञापन

Bihar Textile Meet: इसी महीने की 18-19 तारीख को पटना में टेक्सटाइल मीट का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें पटना उद्योग विभाग ने कई सेक्टर के उद्यमियों को बिहार में निवेश के लिए आमंत्रित किया है. बता दें कि इस टेक्सटाइल मीट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय टेक्सटाइल मंत्री गिरिराज सिंह शामिल होंगे.

विज्ञापन

Bihar Textile Meet: पटना उद्योग विभाग अब अलग-अलग क्षेत्र के उद्यमियों को बिहार में निवेश के लिए आमंत्रित कर रहा है. राज्य में जिन सेक्टरों के उद्योग की संभावना है उसके लिए इंवेस्टर मीट का आयोजन की योजना आगे बढ़ाई जा रही है.

इस क्रम में इसी महीने 18-19 जुलाई को पटना में टेक्सटाइल मीट का आयोजन किया जाएगा. जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और केंद्रीय टेक्सटाइल मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) विशेष रूप से मौजूद रहेंगे.

उद्यमियों के लिए क्षेत्र भ्रमण का कार्यक्रम (Textile Businessman In Bihar)

उद्योग विभाग से मिली जानकारी के अनुसार टेक्सटाइल क्षेत्र में देश भर के नामी-गिरामी उद्यमी इस टेक्सटाइल मीट में शामिल हो रहे है. पटना में हाल ही में आरंभ हुए होटल ताज (Taj Hotel Patna) में उद्योग विभाग इस मीट का आयोजन कर रहा है.

उद्यमियों के लिए एक दिन के लिए क्षेत्र भ्रमण का भी कार्यक्रम रखा गया है. टेक्सटाइल मीट के दौरान उद्यमियों के समक्ष बिहार की टेक्सटाइल पॉलिसी का भी प्रेजेंटेशन दिया जाएगा.

उन्हें इस बात से अवगत कराया जाएगा कि इस क्षेत्र के लिए उद्यमियों को किस तरह की नीतिगत मदद राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है. इनमें इंसेंटिव के साथ-साथ मशीन व कर्मियों के आधार पर मिलने वाली सहायता भी शामिल है.

ये भी पढ़ें: दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन, पांच दिनों तक बैंक के कार्य रहेंगे स्थगित

कैसी है बिहार की टेक्सटाइल सेक्टर की स्थिति?

बिहार के बाहर टेक्सटाइल सेक्टर की स्थिति यह है कि वहां काम करने वाले कुशल व अकुशल दोनों तरह के अधिकतर कामगार बिहार के ही हैं. उद्यमियों को यह कहा जा रहा कि श्रमिकों और आधारभूत संरचना के लिहाज से बिहार उनके लिए महत्वपूर्ण है.

उनके उत्पाद को लेकर एक साथ चार-पांच राज्यों का बाजार सहजता से उपलब्ध है. टेक्सटाइल पॉलिसी के लागू होने के बाद कई जगहों पर रेडिमेड गारमेंट यूनिटों ने बिहार में काम करना आरंभ कर दिया है.

इन जगहों पर उपलब्ध कराया जाएगा प्लग एंड प्ले शेड

रेडिमेड गारमेंट की छोटी इकाईयों के लिए उद्योग विभाग द्वारा बड़े स्तर पर सस्ते किराए के साथ प्लग एंड प्ले शेड उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके तहत पटना, भागलपुर व मुजफ्फरपुर में स्थान उपलब्ध कराया जा रहा है.

कुमारबाग में भी काफी जगह उपलब्ध है. टेक्सटाइल सेक्टर के उद्यमियों को विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र परिसर में स्थित सुविधाओं को भी दिखाया जाएगा.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन