ePaper

बिहार में विवाद सुलझाने जाना सांसद जी को पड़ा भारी, ग्रामिणों ने सिर फोड़ा

Updated at : 30 Jan 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा सांसद मनोज कुमार
लोकसभा सांसद मनोज कुमार

Sasaram: बिहार के सासाराम से लोकसभा सांसद को पंचायत करना भारी पड़ गया. गुरुवार को पंचायत के दौरान विवाद बढ़ने पर ग्रामिणों ने सांसद पर हमला कर दिया.

विज्ञापन

बिहार के सासाराम से लोकसभा सांसद मनोज कुमार को गुरुवार को एक विवाद सुलझाना महंगा पड़ गया। स्थानीय लोगों ने मनोज कुमार और उनके समर्थकों पर हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए. हमले में सांसद के भी घायल होने की खबर है. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि यह जमीन विवाद से जुड़ा मामला है. जानकारी के मुताबिक, कुदरा थाना क्षेत्र के नाथोपुर स्थित एक निजी स्कूल का संचालन कांग्रेस सांसद मनोज कुमार राम के भाई करते हैं. स्कूल के पास स्थित किसी जमीन को लेकर ग्रामीणों के साथ उनके भाई का विवाद चल रहा है. उसी विवाद को सुलझाने के लिए गुरुवार को कांग्रेस सांसद कुदरा पहुंचे थे. इसी दौरान ग्रामीणों ने हमला बोल दिया.

जमीन का विवाद सुलझाने के लिए पहुंचे थे सांसद: पुलिस

मोहनिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया, “नाथोपुर में सांसद के भाई एक स्कूल का संचालन करते हैं. स्थानीय लोगों से उनका कोई विवाद चल रहा था. इस बीच, सांसद लोगों को समझाने और विवाद सुलझाने नाथोपुर पहुंचे. इस दौरान, दोनों गुटों में झड़प हुई और फिर मारपीट हुई.  इस घटना में छह-सात लोग घायल हुए हैं. सांसद के एक गार्ड और निजी सहायक भी घायल हैं. घटना में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है.”

सांसद के सिर में लगी है चोट

इस घटना में सांसद भी घायल हुए हैं. चिकित्सक मनोज प्रभाकर ने बताया कि सांसद के सिर में भी चोट लगी है. उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस के मुताबिक, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: महाकुंभ भगदड़ में बिहार के एक और व्यक्ति की मौत, अब तक 8 लोगों ने गंवाई जान

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन