Sarkari Naukri : बिहार में आयोग के माध्यम से होगी विश्वविद्यालयों में वर्ग तीन के कर्मियों की नियुक्ति, मिलेगा 7वें वेतन आयोग का लाभ
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Mar 2021 7:43 AM
विश्वविद्यालयों में पुस्तकालय अध्यक्ष की बहाली के लिए एक नया आयोग बनाया जायेगा. आयोग के माध्यम से नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जायेगी.
पटना . विश्वविद्यालयों में पुस्तकालय अध्यक्ष की बहाली के लिए एक नया आयोग बनाया जायेगा. आयोग के माध्यम से नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जायेगी.
शुक्रवार को विधान परिषद में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों एवं उनके अंतर्गत अंगीभूत महाविद्यालयों में सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष और पुस्तकालय सहायक के पद तृतीय श्रेणी के गैर शैक्षणिक पद हैं.
इन्हें सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया गया है. सरकार द्वारा विश्वविद्यालयों के वर्ग तीन के कर्मियों को आयोग के माध्यम से नियुक्ति किये जाने का प्रावधान किया गया है.
इस संबंधित अधिनियम के संगत प्रावधानों में संशोधन की कार्रवाई जा रही है. राज्य के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में पुस्तकालय अध्यक्ष के पद पर यूजीसी द्वारा निर्धारित योग्यता के अनुसार प्रक्रिया अपना कर नियुक्ति की कार्रवाई की जायेगी.
सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि मुजफ्फरपुर स्थित बीआर अांबेडकर बिहार विवि में कुल 42 महाविद्यालय हैं.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










