Saran News : पोझी में युवक की गोली मार कर हत्या, घर में मचा कोहराम
Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के डेरनी थाना क्षेत्र के पोझी में एक युवक को गोली मार कर हत्या कर दी गयी. मृतक 20 वर्षीय मुनचुन मांझी बताया गया है.
विज्ञापन
दरियापुर. प्रखंड के डेरनी थाना क्षेत्र के पोझी में एक युवक को गोली मार कर हत्या कर दी गयी. मृतक 20 वर्षीय मुनचुन मांझी बताया गया है. जो पोझी गांव के ही स्व कुलदीप मांझी का पुत्र था. डेरनी पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि मृतक पालदार का काम करता था. परसा मढ़ौरा आदि प्रखंडों में एफसीआइ के गोदाम पर पलदारी करने आता जाता था.
सोमवार की देर शाम करीब 10 बजे वह परसा से अपने घर लौट रहा था. रास्ते में एक जगह उसके कुछ अन्य साथी मिल गये तो वह वहीं रुक गया. परिजनों ने बताया कि वहीं पर पैसे की लेनदेन को लेकर उसका अपने साथी से विवाद हो गया. जिसमें उसने गोली मार दी. हालांकि चर्चा है कि जुआ खेलने में हुए विवाद में गोली चली जिसमें उसकी मौत हुई है. गोली उसके सिर में लगी और वह वहीं गिर गया. परिजन उसे उठा कर परसा पीएचसी में ले गये. जहां इलाज के बाद गंभीर स्थिति में उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. मंगलवार की सुबह उसने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया. पटना से जैसे ही उसकी मौत की खबर घर आयी कि कोहराम मच गया. डेरनी पुलिस फर्द बयान के लिए पटना पीएमसीएच गयी हुई है. अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हो सका हैं.तीन भाइयों में सबसे छोटा था मुनचुन
मृतक मुनचुन तीन भाइयों में सबसे छोटा था. उसके पिता का पूर्व में ही निधन हो चुका है. घर में उसकी विधवा मां और अन्य परिजन हैं. वह पालदार का काम करता था. मुनचुन की अभी शादी नहीं हुई थी. घटना के बाद उसकी मां का रोते-रोते बुरा हाल है. पिता की मौत के बाद मां को वहीं देखता था. अब उसे दखने वाला कोई नहीं रहा. यही सोच-सोच कर उसकी मां काफी रो रही है. उसके आंसू सूखने का नाम नहीं ले रहा है. ग्रामीण भी इस घटना से गमगीन हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










