saran news. मानसून पूर्व नालों की उड़ाही के लिए 44 मुख्य नालों और सात निकास द्वार पर काम शुरू

Updated at : 28 Feb 2025 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
saran news. मानसून पूर्व नालों की उड़ाही के लिए 44 मुख्य नालों और सात निकास द्वार पर काम शुरू

मानसून को लेकर नगर निगम मुस्तैद, आठ कार्यों को प्रमुखता सूची में रखा गया, लापरवाही पर नपेंगे इंस्पेक्टर और जमादार

विज्ञापन

छपरा. मानसून आने से पहले ही नगर निगम इस बार पूरी तरह से मुस्तैद है ताकि शहर में जल जमाव नहीं हो सके. जिलाधिकारी के आदेश पर जल जमाव की समस्या से निपटने के लिए कई विशेष तैयारी शुरू की है. इस बार आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया गया है. एग्जिट प्वाइंट की सफाई शुरू की जा रही है. शहर के मुख्य 44 मुख्य नालों की सफाई के लिए विशेष प्रतिनियुक्ति की गई है. इसके अलावा कई अन्य कार्य को लेकर बेहतर तैयारी की है.

इन बिंदुओं पर शुरू हुई कार्रवाई

मानसून के पहले नाला उड़ाही

नगर के जल निकासी की सभी निकास नाला की सफाईअतिवृष्टि की स्थिति में जल निकासी के लिए संसाधन की उपलब्धता

जलजमाव वाले क्षेत्र की पहचानक्यूआरटी यानी क्विक रिस्पांस टीम का गठन

खनुआ नाला परियोजना कार्य में तेजी लानापुल निर्माण निगम द्वारा किए जाने वाले कार्य में तेजी लाना

शहर की जल निकासी के एग्जिट प्वाइंटश्यामचक भगाड़ के निकट रेलवे लाइन के समीपगोविंद पोद्दार के निकट रेलवे लाइन के समीप

आरडीएस स्कूल के निकटरेलवे परिसर स्थित बुढ़िया माई के निकट

साधा ढाला ईदगाह के निकटसदर ब्लाॅक के निकट

खनुवा नाला और उसके ब्रांच नाले

इन मुख्य 44 नालों की सफाई शुरू

थाना चौक से हथुआ मार्केट होते हुए आर्य समाज रोड, महमूद चौक से राम जयपाल कॉलेज तक माल खाना चौक से डीएम आवास होते हुए शिशुपार्क तक, एसडीओ आवास होते हुए लाल कोठी तक, नारायण चौक से थाना चौक तक, खानुआ नाला से पूरब सरकारी बाजार होते हुए दलदली बाजार मस्जिद तक, मोना चौक से दक्षिण का नाला गांधी चौक तक, मोना चौक मेन रोड के उत्तर का नाला गांधी चौक तक, गांधी चौक से नेहरू चौक होते हुए गड़खा ढाला तक ,मेवा लाल चौक से होते हुए गांधी चौक पुलिस लाइन तक, छठी लाल जी के घर से दक्षिण गंगा सदन होते हुए मंत्री जी के घर तक, भगी शाह के दुकान के पूरब शिव महल होते हुए खटाल के पूर्व तक, दलदली बाजार का नाला, राहत रोड के पूरब का नाला मुन्ना जी के घर तक, राहत रोड से पूरब महावीर स्थान होते हुए अपार्टमेंट तक, दलदली बाजार मस्जिद से पूर्व विवाह भवन होते हुए हनुमान मंदिर कटहरी बाग ट्रांसपोर्ट नगर होते हुए नमक नूरानी तक, साधा ढाला पुल के नीचे रेलवे लाइन वाला नाला मोहन नगर पंचायत भवन होते हुए बड़का द्वारा तक, गोविंद पोद्दार से काशी बाजार शौचालय में रोड से पश्चिम राजेंद्र कॉलेज मोड डोमपडाव से गुदरी बेसिक स्कूल से दक्षिण गुदरी बाजार में रामबाबू सिलाई दुकान से दक्षिण टेंपो स्टैंड गुदरी चौक तक, काशी बाजार मेन रोड चौक से पूरब मीरा हॉस्पिटल होते हुए धर्मनाथ मंदिर गेट से दक्षिण विनोद कुमारी तक , गुदरी बाजार चौक भीमार्ट से पश्चिम शनिचरा मंदिर से राम कृष्ण पूरी गेट तक , गुदरी मेन रोड बेसिक स्कूल से पश्चिम मुकुंद बाबू से श्याम चौक तक, गुदरी टेंपो स्टैंड से पूरब कॉलेजिएट स्कूल से काशी बाजार से महारानी स्थान से उत्तर मेन रोड काशी बाजार शौचालय तक, गुदरी टेंपो स्टैंड से दक्षिण टक्कर मोर दोनों तरफ नाला बूटी मोर तक, एसके पांडे से दक्षिण भरत मिलाप चौक से गुरुद्वारा बाल सुधार गृह जेल से नीता त्रिपाठी से हॉस्पिटल चौक दुर्गा मंदिर तक, डॉक्टर एस के पांडे से पश्चिम भगवान बाजार जंक्शन से मछली हटा के मेन रोड नाथ मंदिर गेट तक, माल खाना चौक से दक्षिण छोटी मस्जिद हॉस्पिटल चौक तक, धर्मनाथ मंदिर गेट से दक्षिण थाना रोड गुदरी राय चौक तक ,लल्लू मोड़ से दोनों तरफ शिव बाजार होते हुए गुरुद्वारा तक, खनूवा से राहत रोड चौक तक, आर्य समाज स्कूल से खनुवा तक, मोना चौक से साधा होते हुए जोगनिया कोठी होते हुए नगरपालिका चौक तक, सलेमपुर चौक से शिल्पी चौक तक दोनों तरफ, माधव बिहारी लेन दोनों तरफ, शिल्पी पोखरा से लेकर ओवरब्रिज चौक तक, प्रकाश शाह तेली से पुरानी गुरहट्टी चौक तक, एटीएम से ब्लॉक गेट तक सदर छपरा ,रामकृष्ण पूरी मासूमगंज से गुदरी बाजार तक, गुदरी बाजार शिवजी तेली के दुकान से मेन रोड तक की सफाई की जानी है. यह सूची कई सालों की है और इसी लिस्ट के हिसाब से हर साल नालों की सफाई की जाती है.

क्या कहते हैं अधिकारी

इस बार किसी भी रोड में जल जमाव नहीं होगा. इसके लिए तैयारी चल रही है. जिलाधिकारी के आदेश पर मानसून के पहले ही सभी ड्रेनेज की साफ सफाई शुरू कर दी गई है. एग्जिट प्वाइंट को दुरुस्त किया जा रहा है. सड़के और नाले बन रहे हैं. इसके लिए टेंडर हो चुका है.

सुनील कुमार पांडे,

नगर आयुक्त, छपरा नगर निगम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन