ePaper

Saran News : प्रधानमंत्री की मां पर अपशब्द के विरोध में बंद का सारण में दिखा व्यापक असर

Updated at : 04 Sep 2025 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
Saran News : प्रधानमंत्री की मां पर अपशब्द के विरोध में बंद का सारण में दिखा व्यापक असर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ कथित अपशब्दों के विरोध में एनडीए गठबंधन द्वारा आयोजित बिहार बंद का व्यापक असर सारण जिले, खासकर छपरा शहर में देखा गया.

विज्ञापन

छपरा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ कथित अपशब्दों के विरोध में एनडीए गठबंधन द्वारा आयोजित बिहार बंद का व्यापक असर सारण जिले, खासकर छपरा शहर में देखा गया. सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक शहर की अधिकतर दुकानें बंद रहीं और वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा. शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर एनडीए नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाला और आपातकालीन वाहनों को छोड़ अन्य सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद करा दिया. इस बंद की विशेष बात यह रही कि इसमें एनडीए की महिला इकाइयों ने विशेष भूमिका निभायी और बंद को सफल बनाने के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरीं.

छपरा के भिखारी चौक पर भाजपा नेता रमाकांत सोलंकी के नेतृत्व में बंद कराया गया और राहुल गांधी व तेजस्वी यादव के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन हुआ. इसके अलावा, नगर पालिका चौक, थाना चौक, साहेबगंज चौक, सोनार पट्टी सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में दुकानें बंद करायी गयीं और आवाजाही रोकी गयी. एनडीए नेताओं ने आम लोगों से सहयोग की अपील की, जिसे उन्हें भरपूर समर्थन मिला. शहर भर में जनता ने शांतिपूर्ण ढंग से बंद में भाग लिया.

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की मां पर की गयी टिप्पणी के विरोध में यह बंद बुलाया गया है. जनता ने इसका भरपूर समर्थन दिया है. वहीं पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह ने कहा कि यह बिहार की संस्कृति और महिलाओं का अपमान है. अपशब्दों का प्रयोग निंदनीय है. पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की मां का अपमान पूरे बिहार की महिलाओं का अपमान है. विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने कहा मां के बारे में अमर्यादित भाषा का उपयोग पूरी तरह अशोभनीय है. पूर्व विधायक रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि तेजस्वी और राहुल ने बिहार की बहन-बेटियों का अपमान किया है. भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र सेंगर ने कहा इंडिया गठबंधन की यह राजनीतिक नीचता है. आज का बंद पूरी तरह सफल रहा. जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने कहा कि प्रधानमंत्री की मां पर टिप्पणी से बिहार की महिलाएं आहत हैं. इसलिए महिलाएं प्रमुखता से बंद में शामिल रहीं. लोजपा (रा) जिलाध्यक्ष रोबिन सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन सत्ता के लिए नैतिकता खो चुका है. हम पार्टी के जिलाध्यक्ष उज्जवल श्रीवास्तव ने कहा कि एनडीए की महिलाएं और सभी दल एकजुट होकर बंद में आगे रहे.आरएलएम जिलाध्यक्ष अशोक कुशवाहा ने कहा कि अपशब्द भाषा और महिलाओं का अपमान इंडिया गठबंधन की पहचान बन गया है. इस दौरान अशोक कुमार सिंह (पूर्व जिलाध्यक्ष), वेद प्रकाश उपाध्याय (पूर्व अध्यक्ष भाजपा), विवेक कुमार सिंह (महामंत्री), धमेंद्र कुमार साह (महामंत्री), डॉ धमेंद्र कुमार सिंह (पूर्व प्रत्याशी), सर्वजीत ओझा (अधिवक्ता), विकास गुप्ता (उपाध्यक्ष), तारा देवी, सुषमा सोनी, छोटी कुमारी (प्रदेश प्रवक्ता), राखी गुप्ता (पूर्व मेयर), राजीव कुमार सिंह (जिला मंत्री), सत्यानंद सिंह (विधानसभा संयोजक), शत्रुघन भक्त (पूर्व महामंत्री), कौशल किशोर सिंह (किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष), शुभम वर्मा (युवा मोर्चा अध्यक्ष), नीलम सिंह (महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष), कुसुम देवी (जदयू महिला मोर्चा अध्यक्ष), अनूप यादव (नगर अध्यक्ष), सनी प्रकाश चंदू (नगर संयोजक), अनिल यादव, सत्यनारायण सिंह, राकेश कुमारऔर अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता बंद में शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन