Saran News : आज खुलेगा पट, दिखेंगे मां जगत जननी के रूप अनेक

इस बार विजयदशमी लेकर 11 दिन का नवरात्र हो रहा है. इसका मुख्य कारण यह है कि चतुर्थी पूजन दो दिनों की हो गयी है.
छपरा. इस बार विजयदशमी लेकर 11 दिन का नवरात्र हो रहा है. इसका मुख्य कारण यह है कि चतुर्थी पूजन दो दिनों की हो गयी है. 25 सितंबर गुरुवार को चतुर्थी तिथि संपूर्ण दिन था और रात्रि भोगकर 26 सितंबर शुक्रवार को प्रातः 6:50 तक था. इसलिए दोनों ही दिवस में देवी के चतुर्थ रुप कूष्मांडा रुप की पूजा की गई. 27 सितंबर शनिवार को पांचवे रुप स्कंदमाता की पूजा की गयी. 28 सितंबर रविवार को देवी के छठे रुप कात्यायानी की पूजा हुई. इसी दिन गज पूजा, एवं संध्या में बिल्वभानिमंत्रण पूजन किया गया. 29 सितंबर यानी आज प्रातः नव पत्रिका प्रवेश के साथ देवी की प्राण प्रतिष्ठा, राजसोपचार पूजन एवं रात्रि में महरात्रि निशा पूजा होगी. यानी आज से माता के पट खुल जाएंगे और फिर श्रद्धालुओं की भीड़ पंडालो के तरफ उमड़ पड़ेगी.रविवार को सभी पूजा समितियां ने अपने पंडाल को फाइनल टच दे दिया. प्रतिमाएं भी पूरी तरह से सजा कर तैयार की जा चुकी है. भगवान बाजार दुर्गा पूजा समिति के बड़े पदाधिकारी मनीष रंजन के अनुसार सुबह में माता का पट खुल जाएगा. उन्होंने दिखाया कि मां दुर्गा बिल्कुल सज धज कर तैयार हैं. इसके अलावा गुदरी बाजार, श्यामचक, कटरा, नगर पालिकाचौक, साहिबगंज, हिंदी चौक, नेहरूचौक, जोगनिया कोठी पंचमुखी हनुमान जी समेत अन्य जगहों पर भी तैयारी पूरी दिखाई दी. रविवार को शाम होते हैं पूरा छपरा शहर कृत्रिम लाइट से जगमग हो चुका था.तीसरी आंख का फैलाया जालछपरा शहर के कोने-कोने में सीसीटीवी लगाया गया है ताकि किसी भी आसामाजिक तत्व और अपराधी को तुरंत दबोचा जा सके. पुलिस की नजर वैसे युवकों पर है जो बाइक लेकर धमा चौकड़ी मचाते हैं. पुलिस का लक्ष्य है कि ऐसे अधिक से अधिक लोगों पर जुर्माना लगायाजाएगा. अन्य कानूनी कार्रवाई भी होगी. रविवार को कंट्रोल रूम में सीसीटीवी पर कर्मी तैनात दिखे जो की हर कोने की रिपोर्ट ले रहे थे.
कंट्रोल रूम से होगा जिले का कंट्रोल
जिलाधिकारी अमन समीर और सारण एसएसपी डॉ कुमार आशीष के अनुसार पूरे जिले की विधि व्यवस्था को कंट्रोल करने के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना जिला मुख्यालय में की गयी है. एसडीओ कार्यालय परिसर में स्थित इस कंट्रोल रूम को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है. यहां पर पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी अतिरिक्त रूप में तैनात रहेंगे जब भी कोई विशेष स्थिति होगी यहां से भेजे जाएंगे और यही से पूरे जिले की स्थिति की जानकारी ली जाएगी.उद्योग विभाग ने भी लगाया अपना स्टॉल
उद्योग विभाग ने अपनी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए जिले के तीन शानदार पंडाल का चयन किया किया है. उन्हें पंडाल के पास विभाग अपना पंडाल भी बनाएगी जहां से अपनी योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगा. इतना ही नहीं तीनों शानदार पंडाल को उद्योग विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा. उद्योग विभाग 25000, 15000 और 5000 की नगद राशि से पुरस्कृत करेगा.आंकड़ों में दुर्गा पूजा-1100 प्रतिमाएं स्थापित हो रही-582 स्थान पर मजिस्ट्रेट और पुलिस-364 जगह पर सदर अनुमंडल में तैनाती-93 जगहपर मढ़ौरा अनुमंडल में तैनाती -89 जगह पर सोनपुर अनुमंडल में तैनाती-36 बड़े अफसर की पूरे जिले में की गई तैनाती
-33 थाना क्षेत्र में 4000 पुलिसकर्मी तैनात-200 से अधिक पुलिसकर्मी सादे लिबास में-100 से अधिक बाइक पर रहेंगे पुलिसकर्मीक्या कहते हैं एसएसपी
दशहरा असत्य पर सत्य का विजय का त्यौहार है. आपसी भाईचारे के साथ त्योहार को मनाना है. सुरक्षा के मामले में पूरी तैयारी है. साइबर थाना को भी अलर्ट कर दिया गया है. सीसीटीवी से शहर में निगरानी की जा रही है. सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.डॉ कुमार आशीष, एसएसपी, सारण
शहर का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को सभी चौक चौराहों पर मुस्तैद रहने का आदेश दिया गया है. जो पूजा समिति बेहतर कार्य करेगी उसे सम्मानित किया जाएगा. अफवाह फैलाने वाले या गड़बड़ी करने वाले बक्से नहीं जाएंगे. जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. कोई जरूरत हो तो कंट्रोल रूम को फोन करें.अमन समीर, जिलाधिकारी, सारण
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




