मुकरेड़ा रेलवे अंडरपास में सालों भर रहता है जलजमाव, लोगों के बीच नाराजगी

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
मुकरेड़ा रेलवे अंडरपास में सालों भर रहता है जलजमाव, लोगों के बीच नाराजगी

छपरा-बलिया रेलखंड के ब्रह्मपुर ढाला से पश्चिम मुकरेड़ा 54 नंबर ढाला रेलवे अंडरपास में सालों से जलजमाव की समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है.

विज्ञापन

छपरा. छपरा-बलिया रेलखंड के ब्रह्मपुर ढाला से पश्चिम मुकरेड़ा 54 नंबर ढाला रेलवे अंडरपास में सालों से जलजमाव की समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है. यह अंडरपास रेलवे द्वारा लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया था. लेकिन वर्तमान में यह ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि अंडरपास बनने के समय से ही इसमें जलजमाव शुरू हो गया. पूरे साल इस अंडरपास में 2-3 फीट तक पानी जमा रहता है. जिससे ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है. जलजमाव के कारण अंडरपास का उपयोग करना बेहद कठिन हो गया है और यहां से गुजरना लोगों के लिए खतरे से खाली नहीं है. रेलवे प्रशासन समय-समय पर पंपिंग सेट के माध्यम से पानी निकालकर राहत प्रदान करने का प्रयास करता है, लेकिन पानी निकालने के अगले ही दिन जलजमाव फिर से शुरू हो जाता है. यह अंडरपास छपरा बलिया मुख्य पथ और छपरा-सिवान मुख्य पथ को जोड़ती है. इसके अलावा आसपास के शेखपुरा, देवरिया, पंचपतरा, नवादा, टेकनीवास सहित अन्य आधा दर्जन गांवों के लोग विशेष रूप से प्रभावित हैं. इन गांवों के लोगों का लगभग तीन किलोमीटर की दूरी तय करके छपरा शहर जाना पड़ता है, अगर ब्रह्मपुर ढाला का फाटक बंद रहता है तो उन्हें घंटों इंतजार भी करना पड़ता है, ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास के रस्ते प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहनों का परिचालन होता था, लेकिन अब अंडरपास में बने गड्ढे और जमा पानी से वाहन भी मुश्किल से गुजर पाते हैं और बारिश के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है. लोगों ने कहा कि कई स्कूली बच्चे और साइकिल मोटरसाइकिल सवार गिरकर चोटिल हो गया, कई बच्चों का हाथ पैर टूट गया है. स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि इस अंडरपास में स्थायी समाधान किया जाये, ताकि जलजमाव की समस्या से निजात मिल सके. अगर जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया तो आंदोलन करने की चेतावनी दी है. इस संबंध में रेल के वरीय पदाधिकारी से बात किये जाने में पर उन्होंने कहा कि दिखावा लेते है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन