हनुमान मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा के लिए की गयी जलभरी

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
हनुमान मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा के लिए की गयी जलभरी

प्रखंड के सारंगपुर डाकबंगला घाट के समीप निर्मित हनुमान मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा के लिए गुरुवार को जलभरी की गयी.

विज्ञापन

पानापुर. प्रखंड के सारंगपुर डाकबंगला घाट के समीप निर्मित हनुमान मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा के लिए गुरुवार को जलभरी की गयी. कलशयात्रा में शामिल होने के लिए भोरहा, रामपुररुद्र आदि गांवों के सैकड़ों श्रद्धालु सुबह में ही मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए थे. रंग-बिरंगे परिधानों में सजे श्रद्धालु माथे पर कलश लिए गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण कर सारंगपुर डाकबंगला घाट पहुंचे, जहां पंडित अखिलेश शर्मा, अश्विनी ओझा, वेदप्रकाश तिवारी व पंडित राजेश ओझा द्वारा उद्घोषित वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरी की गयी. आयोजनकर्ताओं ने बताया कि शुक्रवार को नगर भ्रमण, शनिवार को वेदी निर्माण, रविवार को अग्निवास व सोमवार को प्राणप्रतिष्ठा सह भंडारे का आयोजन किया जाएगा. कलशयात्रा में मुखिया कलावती देवी, चंद्रमा दास, ललन महतो, मनोज महतो, सुनील महतो, मनोज ठाकुर, प्रदीप कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन