ePaper

85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं ने घर से किया मतदान

Updated at : 31 Oct 2025 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं ने घर से किया मतदान

भारत निर्वाचन आयोग ने पहली बार 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को घर पर ही मतदान करने की सुविधा प्रदान की है.

विज्ञापन

दिघवारा. भारत निर्वाचन आयोग ने पहली बार 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को घर पर ही मतदान करने की सुविधा प्रदान की है. इस पहल के तहत बुजुर्ग मतदाताओं ने अपने घर पर ही मतदान कर लोकतंत्र को मजबूती दी और लोकतांत्रिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया. शुक्रवार को जिले के विभिन्न इलाकों में बारिश के बावजूद बुजुर्ग मतदाता मतदान दल का स्वागत करते नजर आये. उन्होंने मतदान से इंकार करने के बजाय कांपते हाथों से बैलेट पेपर पर अपना कीमती वोट डालकर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया.

घर से मतदान कर जतायी लोकतंत्र के प्रति आस्था

नगर पंचायत क्षेत्र के बूथ संख्या 69 के शत्रुघ्न महतो और महारानी देवी ने अपने घर पर मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में सहभागिता निभायी. दोनों ने कहा कि उम्र भले बढ़ गयी हो, लेकिन वोट देने का जोश अब भी बरकरार है. हेमतपुर वार्ड 11 के इन दोनों वरिष्ठ मतदाताओं के चेहरों पर मतदान के बाद संतोष और गर्व के भाव झलक रहे थे. वहीं बूथ संख्या 57 की इंद्रासनी देवी और बूथ संख्या 72 के प्रेमचंद ठाकुर ने भी कांपते हाथों से अपना कीमती मत डालकर लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान दिया. आयोग की गाइडलाइन के अनुसार, इन मतदाताओं ने पहले फॉर्म 12D भरकर जमा किया, जिसके सत्यापन के बाद मतदान की प्रक्रिया घर पर आयोजित की गयी. पूरी प्रक्रिया को माइक्रो ऑब्जर्वर पुरुषोत्तम कुमार, सेक्टर मजिस्ट्रेट शक्ति कुमार, बीएलओ नसीम अहमद, अमरेंद्र कुमार अनुराग और अविनाश कुमार की देखरेख में पूरी गोपनीयता और वीडियोग्राफी के साथ सम्पन्न किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन