ePaper

जिले में 80 फीसदी मतदाताओं तक पहुंची वोटर सूचना पर्ची

Updated at : 31 Oct 2025 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में 80 फीसदी मतदाताओं तक पहुंची वोटर सूचना पर्ची

जिले में लगभग 80 फीसदी वोटर के पास मतदाता सूचना पर्ची पहुंच चुकी है

विज्ञापन

छपरा. जिले में लगभग 80 फीसदी वोटर के पास मतदाता सूचना पर्ची पहुंच चुकी है. शेष जिनको सूचना पर्ची नहीं मिली है उनको पर्ची उपलब्ध कराने के लिए बूथ लेवल अधिकारियों को हिदायत दी गयी है कि जल्द से जल्द मतदाताओं तक यह पर्ची उपलब्ध करायी जाये. जिला प्रशासन ने सभी बूथ स्तर पर तैनात बीएलओ को यह जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि मतदान के दिन मतदाताओं को कोई असुविधा न हो और वे सुचारु रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें.

यह अभियान एकमा, मांझी, बनियापुर, तरैयां, मढ़ौरा, छपरा, गड़खा, अमनौर, परसा और सोनपुर विधानसभा क्षेत्रों में सभी मतदान केंद्रों पर चलाया जा रहा है. बीएलओ की टीमें भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत पर्चियां बांट रही हैं. नगर पंचायत के बूथ संख्या 165 पर बीएलओ सुनील सिंह ने घर-घर जाकर पर्चियां वितरित कीं. सिंह ने शुक्रवार को कमिश्नर को पर्ची प्रदान की.

मतदाताओं को मिलेगी महत्वपूर्ण जानकारी

इन पर्चियों में मतदाता का नाम, पिता का नाम, मतदान केंद्र का स्थान, बूथ संख्या, मतदाता क्रमांक और मतदान की तिथि जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है.नगरा के बीएलओ इकबाल अंसारी और मढ़ौरा बीएलओ शशि शेखर भी वितरण कार्य में लगे हैं, जबकि इसुआपुर के संतोष कुमार और संजय मिश्र यह कार्य कर रहे हैं. उपनिर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल ने बताया कि सभी बीएलओ को अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में मतदाता पर्ची वितरण का कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे मतदान दिवस पर अनिवार्य रूप से मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन